लाइव न्यूज़ :

शक्ति कपूर ने बताया बेटी श्रद्धा कपूर किससे करेंगी शादी

By स्वाति सिंह | Updated: April 28, 2018 13:43 IST

श्रद्धा कपूर फिलहाल बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। शक्ति कपूर ने कहा कि उन्‍हें खुशी है कि उनकी बेटी चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं पर कड़ी मेहनत कर रही हैं।

Open in App

मुंबई, 28 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने बताया कि उनकी बेटी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी पसंद के लड़के से शादी करेंगे। शक्ति ने गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' के एक टीज़र और पोस्टर लॉन्च के मौके पर मीडिया बताया। 

श्रद्धा की शादी की प्लानिंग को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तब शक्ति ने कहा 'हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी की शादी अच्छे और सम्मानित परिवार में हो। मेरी दुआ है कि वह अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में आगे बढ़े। लेकिन मुझे लगता है कि माता-पिता को अपने बच्चों को कुछ आजादी देनी होगी क्योंकि अब समय चला गया जब जब माता-पिता अपने बच्चों की शादी के लिए चुनते (व्यक्ति को) थे।

उन्होंने कहा, 'हमें उन्हें अपने जीवन साथी सहित हर मामले में उनकी पसंद पूछना पड़ता है। अभी वह अपने करियर में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, लेकिन वह अपनी शादी की प्लानिंग करेंगी की तो वह अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करेंगी तो हमें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।' 

बता दें कि श्रद्धा कपूर फिलहाल बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। शक्ति कपूर ने कहा कि उन्‍हें खुशी है कि उनकी बेटी चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं पर कड़ी मेहनत कर रही हैं।वहीं, शक्ति कपूर ने अपनी फिल्म के बारे में बताया 'मेरा फिल्मी दुनिया का सफर बहुत अच्छा रहा और अब मेरे बच्चे भी अपनी जिंदगी में अच्छा कर रहे हैं। यह सब भगवान की कृपा और दर्शकों का आशीर्वाद है।' 

टॅग्स :श्रद्धा कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच