लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अमेरिकाज गॉट टैलेंट में भारत का जलवा, राजस्थान के दो भाइयों ने जीता सबका दिल

By अमित कुमार | Updated: June 11, 2020 20:41 IST

राजस्थान के दो भाइयों ने अमेरिकाज गॉट टैलेंट में अपनी छाप छोड़ी है। इन दोनों का डांस देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान (सीकर) के दो भाइयों (रेहान और शाकिर) ने अपने डांस से सभी को हैरान कर दिया। अमेरिकाज गॉट टैलेंट के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में एक वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो में इन दोनों भाइयों का डांस देखने के बाद जजेस उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देते नजर आ रहे हैं।

अमेरिकाज गॉट टैलेंट में भारतीयों ने कई बार अपना हुनर पेश किया है। कभी डांस तो कभी सिंगिंग में भारत के लोगों ने अपना लोहा मनवाया है। हाल ही में राजस्थान (सीकर) के दो भाइयों (रेहान और शाकिर) ने अपने डांस से सभी को हैरान कर दिया। इन दोनों भाइयों का डांस देखकर शो को जज करने वाले कलाकार भी हैरान रह गए। 

दरअसल, रियलिटी शो अमेरिकाज गॉट टैलेंट में रेहान और शकिर डांस करने आए थे। रेहान और शकिर कजिन भाई हैं लेकिन लंबे समय से एक-दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं। इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि यह काफी समय से एक-दूसरे के साथ डांस की प्रैक्टिस कर रहे थे। शाकिर 8 साल की उम्र से डांस कर रहे हैं। 

रेहान को डांस करता देख शाकिर को भी डांसर बनने का ख्याल आया और इसके बाद दोनों ने कई जगह एक साथ परफॉर्मेंस किया। अमेरिकाज गॉट टैलेंट के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में एक वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो में इन दोनों भाइयों का डांस देखने के बाद जजेस उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वहां मौजूद सभी लोगों ने दोनों भाइयों के लिए होकर तालियां भी बजाईं। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अमेरिकाज गॉट टैलेंट में इससे पहले भी कई बार भारतीयों ने दमदार प्रदर्शन कर वहां के लोगों का होश उड़ाने का काम किया है। 

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच