Video: वरुण धवन के 'सुई धागा' चैलेंज को शाहरुख़ खान ने किया स्वीकार, मजेदार ढंग से डाला सुई में धागा
By विवेक कुमार | Published: September 20, 2018 03:49 PM2018-09-20T15:49:10+5:302018-09-20T15:50:58+5:30
शरत कटरिया की इस फिल्म में वरुण एक टेलर की भूमिका में नजर आएंगे। जिनके किरदार का नाम 'मौजी' होगा। वहीं अनुष्का, ममता के किरदार में नजर आएंगी।
मुंबई, 20 सितम्बर: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' 28 सितम्बर को रिलीज हो रही है। शरत कटरिया की इस फिल्म में वरुण एक टेलर की भूमिका में नजर आएंगे। जिनके किरदार का नाम 'मौजी' होगा। वहीं अनुष्का, ममता के किरदार में नजर आएंगी।
अब जब कि फिल्म रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है वरुण धवन ने फिल्म के प्रमोशन के लिए सुई धागा चैलेंज शुरू कर दिया है। जिसमें सिर्फ 10 सेकंड में लोगों को सुई में धागा डालना पड़ता है। अब तक इस चैलेंज को कई बड़े सितारे ले चुके हैं। जिनमें अक्षय कुमार और करण जौहर भी शामिल हैं। अब वरुण के इस चैलेंज को शाहरुख़ खान ने स्वीकार किया है। लेकिन जिस अंदाज में किंग खान ने इसे किया है वो काफी मजेदार है।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया एकाउंट पर 'सुई धागा चैलेंज ' का वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें ये चैलेंज अनुष्का शर्मा ने दिया है और वह उस चैलेंज को रिकॉर्ड समय में करके दिखाएंगे। जिसके बाद शाहरुख एक बहुत बड़ी सुई को लेते हैं और उसमें पलभर में धागा डाल देते हैं।
View this post on Instagram
शाहरुख खान कहते हैं कि बड़े लोगों के बड़े ही काम होते हैं। जिसके बाद शाहरुख़, वरुण और अनुष्का को उनकी आने वाली फिल्म सुई धागा के लिए बधाई देते हैं। बता दें कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘सुई-धागा’ इस महीने की 28 तारीख को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी उन लोगों पर बेस्ड है जिनकी रोजी-रोटी सिलाई-बुनाई के काम से चलती हैं।