लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान जनवरी के अंत तक बड़ी घोषणा कर सकते हैं, आने वाली फिल्मों से हटाएंगे पर्दा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 17, 2024 16:49 IST

शाहरुख के प्रशंसकों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में भी हर कोई उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। लेकिन उन्हें किसी प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर करने की कोई जल्दी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देइस महीने के अंत में शाहरुख द्वारा अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने की उम्मीद हैवह अपने अगले कदम की योजना पर मंथन करेंगेशाहरुख 2024 के पहले महीने में तीन फिल्मों की घोषणा कर सकते हैं

नई दिल्ली: साल 2023 सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए किसी सपने जैसा रहा। 2023 की जनवरी में रिलीज हुई पठान ने जहां बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ से ज्यादा कमाए वहीं सितंबर में आई जवान ने तो सफलता के सारे कीर्तिमान ही तोड़ दिए। साल 2023 के अंत में आई डंकी ने भी बॉक्स आफिस पर अच्चछी कमाई की। अब शाहरुख खान 2024 में प्रशंसकों के लिए एक विशेष सरप्राइज लेकर आ रहे हैं।

अपनी व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद शाहरुख अपने परिवार के साथ लंदन में नए साल की छोटी छुट्टियों के लिए गए थे। अब इस महीने के अंत में शाहरुख द्वारा अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने की उम्मीद है। 

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक नए साल का जश्न मनाने और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए किंग खान ने लंदन में एक छोटा सा ब्रेक लिया और अब इसके बाद वह अपने अगले कदम की योजना पर मंथन करेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख 2024 के पहले महीने में तीन फिल्मों की घोषणा कर सकते हैं।

शाहरुख के प्रशंसकों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में भी हर कोई उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। लेकिन उन्हें किसी प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर करने की कोई जल्दी नहीं है। सूत्रों के अनुसार शाहरुख के पास कुछ स्क्रिप्ट हैं लेकिन ब्रेक से वापस आने के बाद वह उन्हें पढ़ेंगे और फिर कोई निर्णय लेंगे। हालांकि ये बात बिल्कुल तय है कि 2024 के पहले महीने में ही तीन फिल्मों की घोषणा करने और फिर उन पर काम शुरू करने की उम्मीद है। 

बता दें कि शाहरुख खान ने 2023 में दो ब्लॉकबस्टर, पठान और जवान दिए। दोनों ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। जवान 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है वहीं पठान साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। साल 2023 शाहरुख के नाम रहा और इस साल किंग खान की तीन फिल्मों ने मिलकर 2500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

टॅग्स :शाहरुख खानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच