शाहिद कपूर ने बताया 'कबीर सिंह' और 'उड़ता पंजाब' के 'टॉमी सिंह' में अंतर, कहा- ये कैरेक्टर...

By मेघना वर्मा | Published: June 8, 2019 03:26 PM2019-06-08T15:26:03+5:302019-06-08T15:26:03+5:30

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह में उनके साथ कियारा अडवानी दिखाई देंगी। फिल्म के सभी गानें भी रिलीज कर दिए गए हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Shahid Kapoor says about the difference between Kabir Singh and Udta Punjab’s Tommy Singh | शाहिद कपूर ने बताया 'कबीर सिंह' और 'उड़ता पंजाब' के 'टॉमी सिंह' में अंतर, कहा- ये कैरेक्टर...

शाहिद कपूर ने बताया 'कबीर सिंह' और 'उड़ता पंजाब' के 'टॉमी सिंह' में अंतर, कहा- ये कैरेक्टर...

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म कबीर सिंह में दिखाई देंगे। शाहिद कपूर का लुक उनकी एक्टिंग और उनके रोमांस को फिल्म  में अभी से ही लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर से ही शाहिद कपूर ने लोगों का अटेंशन खींच लिया है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शाहिद कपूर के कबीर सिंह के लुक को उन्हीं की फिल्म उड़ता पंजाब  के टॉमी सिंह से कम्पेयर कर रहे हैं। 

शाहिद कपूर से रिसेंटली एक इंटरव्यू में उनके कैरेक्टर टॉमी सिंह और कबीर सिंह के बारे में पूछा गया। फिल्म फेयर को दिए इस इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा, 'कबीर सिंह को करने का कारण ये था कि ये कैरेक्टर सेल्फिश नहीं है। टॉमी सिंह सेल्फ ओबसेस्ड था। वो सिर्फ अपने बारे में सोचता था। कबीर इससे बिल्कुल हटकर है। वो किसी को इतना चाहता है कि दूसरे के लिए कबीर ने खुद को खत्म कर लिया।'

शाहिद कपूर ने कहा कि उड़ता पंजाब के टॉमी सिंह की तरह डार्क नहीं है कबीर सिंह। वो हैप्पी और रोमांटिक है। ओवरऑल फिल्म की बात करें तो फिल्म प्यार और रोमांस से भरी है। इसके अपने अलग डार्क पार्ट्स हैं। कबीर सिंह फिल्म तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक है। जिसे संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया है। 

इस फिल्म में शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह में उनके साथ कियारा अडवानी दिखाई देंगी। फिल्म के सभी गानें भी रिलीज कर दिए गए हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

Web Title: Shahid Kapoor says about the difference between Kabir Singh and Udta Punjab’s Tommy Singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे