शाहिद कपूर की मां ने सालों बाद तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद अलग हुए थे पंकज...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 19, 2020 11:25 AM2020-05-19T11:25:48+5:302020-05-19T11:25:48+5:30

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor ) की मां नीलिमा अजीम (Neelima Azeem) पंकज कपूर (Pankaj Kapur) की पहली पत्नी थीं, हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने तलाक और सिंगल मदर के तौर पर बेटे की परवरिश के लेकर कई बातें की

shahid kapoor mother neelima azeem revels on her divorce with pankaj kapur | शाहिद कपूर की मां ने सालों बाद तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद अलग हुए थे पंकज...

शाहिद कपूर की मां ने सालों बाद खोली जुबां (इंस्टाग्राम फोटो)

Highlightsहिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर शाहिद कपूर से भला कौन रूबरू नहीं है। शाहिद कपूर नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर शाहिद कपूर से भला कौन रूबरू नहीं है। शाहिद कपूर नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं।  शाहिद अपनी मां के साथ रहते हैं। अब सालों बाद शाहिद की मां नीलिमा ने पंकज के साथ तलाक पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वह पंकज से अलग होना नहीं चाहती थीं। लेकिन पंकज उनको छोड़कर आगे बढ़ गए थे।  उस वक्त शाहिद महज साढ़े तीन साल के थे।

पंकज कपूर ने नीलिमा ने साल 1979 में शादी की थी। पंकज नीलिमा के पहले पति थे। वहीं 1984 में ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। हाल ही में नीलिमा ने बताया है कि मैं कहना चाहूंगी कि पंकज से अलग होने का फैसला मेरा नहीं था। यह बात सच है। उन्होंने खुद ही मुझसे अलग होने का फैसला ले लिया था। और मेरे लिए वह बहुत कठिन समय था। हालांकि उनके पास मुझसे अलग होने का एक मजबूत कारण था।'

 नीलिमा बताती हैं, 'मुझे जहां तक अंदाजा है कि मैं जब 15 साल की थी, तब हम एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। लेकिन जब हम अलग हुए तब उनके पास बहुत अच्छा कारण था और मैंने उसे भली भांति समझा भी। हमारा तलाक हम दोनों के लिए ही बहुत कष्टदायी था। 

हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी थे और हम दोनों का आपस में बहुत अच्छा जुड़ाव भी था। लेकिन, हमारा दिल टूट चुका था। अभी सब ठीक है। आज वह अपने परिवार के साथ हैं और बहुत अच्छे से रह रहे हैं। मैं उनकी भले के लिए कामना करती हूं।

नीलिमा से अलग होने के बाद पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली थी। इस शादी से उनके दो हच्चे हैं। सना कपूर और रुहान कपूर हैं। सना शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'शानदार' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ नीलिमा ने भी वर्ष 1990 में राजेश खट्टर से शादी कर ली थी।

उनके ईशान खट्ट हुए थे।  ये शादी भी नीलिमा की महज 11 साल चली और 2001 में दोनों अलग हो गए थे।इसके बाद भी नीलिमा ने वर्ष 2004 में रजा अली खान से शादी की और यह शादी भी मात्र पांच साल में ही टूट गई। 
 

Web Title: shahid kapoor mother neelima azeem revels on her divorce with pankaj kapur

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे