खत्म हुई शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की 'कबीर सिंह' की शूटिंग, इस डेट को रिलीज होगी फिल्म
By मेघना वर्मा | Published: March 31, 2019 10:16 AM2019-03-31T10:16:45+5:302019-03-31T10:16:45+5:30
कियारा अडवानी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई लस्ट स्टोरीज में दिखाई दी थीं। वहीं शाहिद कपूर पद्मावत में दिखाई दिए थे। कियारा के फिल्म कलंक में उनके गाने फर्स्ट क्लास के लिए भी उनकी काफी तारीफ हो रही है।
शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की अपकमिंग फिल्म कबीर बेदी की शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही में कियारा ने अपने इंस्टग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो केक काटती हुई दिख रही हैं। वहीं वायरल हो रही केक की फोटो में दिख रहा है कि वो मूवी के रैप अप का ही केक है। कियारा के स्टेट्स में शेयर की हुई फोटो में वो कबीर सिंह की पूरी टीम के साथ केक काटती दिख रही हैं।
तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक
कियारा के शेयर की हुई फोटो में सभी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस फोटो में शाहिद कपूर की कमी खल रही है। कियारा ने स्टेट्स में लिखा भी था कि वी मिस यू शाहिद कपूर। कबीर सिंह फिल्म तमिल मूवी की हिंन्दी रिमेक है। जिसमें सुपरस्टार अर्जुन रेड्डी ने लीड रोल निभाया है। वहीं इस फिल्म में शाहिद कपूर ये लीड किरदार निभाएंगे।
21 जून को रिलीज होगी फिल्म
स्टोरी की बात करें तो कबीर सिंह कहानी होगी एक यंग मेडिकल सर्जन की। ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी। इसी साल 21 जून को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। कियारा अडवानी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई लस्ट स्टोरीज में दिखाई दी थीं। वहीं शाहिद कपूर पद्मावत में दिखाई दिए थे। कियारा के फिल्म कलंक में उनके गाने फर्स्ट क्लास के लिए भी उनकी काफी तारीफ हो रही है।