शाहरुख खान के घर मन्नत की नेमप्लेट की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानिए किसने किया है डिजाइन
By मनाली रस्तोगी | Published: April 26, 2022 09:56 PM2022-04-26T21:56:15+5:302022-04-26T21:57:22+5:30
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत को नई नेमप्लेट मिली है। इस नई नेमप्लेट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अक्सर ही सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। हालांकि, अधिकांश समय अपनी फिल्मों के कारण चर्चा रहने वाले शाहरुख इस बार अपने घर मन्नत को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। दरअसल, एक्टर ने अपने घर के नेमप्लेट पर कुछ बदलाव करवाएं हैं, जोकि फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।
बॉलीवुड लाइफ को सूत्र ने बताया कि शाहरुख खान के घर को नई नेमप्लेट मिली है। हालांकि, नई नेमप्लेट में वही लिखा हुआ है जो पुरानी वाली में लिखा हुआ था, लेकिन इस बार ये प्लेट थोड़ी दी अलग है। खास बात तो ये है कि इसे खुद गौरी खान ने डिजाइन किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस नई नेमप्लेट की कीमत लगभग 20-25 लाख रुपये है। वहीं, शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी एक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।
ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो जल्द ही फिल्म पठान में भी नजर आने वाले हैं. बताते चलें कि हाल-फिलहाल में शाहरुख ने खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की थी। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ओटीटी प्लेटफॉर्म 'एसआरके+' लॉन्च करने की घोषणा करते हुए ट्वीट भी किया था और लिखा था, "कुछ कुछ होने वाला है, ओटीटी की दुनिया में।" ऐसे में फैंस उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर काफी खुश हैं।