लाइव न्यूज़ :

जब 'स्कैम 1992' चर्चित प्रतीक गांधी का पूरा परिवार हो गया था बेघर, छोड़नी पड़ी थी नौकरी; जानिए पूरा किस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: September 28, 2021 16:17 IST

अभिनेता ने उन दिनों को याद करते हुए आगे कहा, मुझे लगता है कि हर कोई इससे गुजरता है। घर पर कुछ मेडिकल एमरजेंसी थी, चाहे मेरी पत्नी का ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन हो, मेरे पिता का कैंसर। आखिरकार 2018 में हमने उन्हें खो दिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतीक गांधी ने कहा कि एक समय उनका परिवार बेघर हो गया थाप्रतीक गांधी ने बताया पत्नी को ब्रेन ट्यूमर था और पिता को कैंसर था

मुंबईः चर्चित वेब सीरीज 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' में अभिनय करने के बाद रातोंरात प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। अभिनेता ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था पूरा परिवार बेघर हो गया था। और आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई थी। 

एक साक्षात्कार में, प्रतीक गांधी ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी की बीमारी और पिता की मृत्यु से निपटना पड़ा और एक समय पर, उनका परिवार कई वर्षों तक मुंबई में रहने के बावजूद बेघर हो गया था।

बॉलीवुड बबल से बातचीत में प्रतीक गांधी ने कहा, आर्थिक परेशानी, आर्थिक तंगी, चिकित्सकीय परेशानी, मैंने यह सब देखा है। लेकिन मैंने कभी किसी तरह टूटने या आत्म-संदेह के क्षण का अनुभव नहीं किया। मैं उस तरह का व्यक्ति हूं, जिस क्षण मैं मुद्दों को देखता हूं, मैं समाधान के बारे में सोचता हूं। और इसी तरह मेरा दिमाग प्रशिक्षित होता है।

अभिनेता ने उन दिनों को याद करते हुए आगे कहा, मुझे लगता है कि हर कोई इससे गुजरता है। घर पर कुछ मेडिकल एमरजेंसी थी, चाहे मेरी पत्नी का ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन हो, मेरे पिता का कैंसर। आखिरकार 2018 में हमने उन्हें खो दिया। मुंबई में घर खरीदना बड़ी बात है। मुंबई में रहने के एक दशक बाद भी एक समय ऐसा था जब हमारे पास घर नहीं था, अचानक पूरा परिवार बेघर हो गया था।

प्रतीक ने बताया जब आपका एक भरा-पूरा परिवार हो और आप अपनी स्थिर नौकरी छोड़कर कुछ इस तरह (फिल्म) से करने का फैसला करते हैं, तो एक और संघर्ष शुरू होता है। 

टॅग्स :प्रतीक गांधीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!