शादी के बंधन में बंधी दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सयाशा, साउथ और बॉलीवुड के ये सितारे रहे मौजूद
By मेघना वर्मा | Published: March 11, 2019 11:17 AM2019-03-11T11:17:47+5:302019-03-11T11:17:47+5:30
सयाशा के शादी का वीडियो सामने आया है जिसमें वो लाल रंग के सुर्ख जोड़े में दिख रही हैं। फूलों की चादर के नीचे सयाशा दुल्हन के रूप में स्टेज तक जाती दिख रही हैं।
शिवाय की एक्ट्रेस सयाशा और साउथ के सुपरस्टार आर्या रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 10 मार्च को एक-दूसरे से शादी कर ली। ताज फलकनुमा होटल हैदराबाद में रिश्तेदारों और कुछ रिलेटिव्स के बीच में दोनों ने शादी की। सोशल मीडिया पर वायलर हो रही फोटोज में सयाशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं शादी में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
लाल रंग के सुर्ख जोड़े में सजी थीं सयाशा
सयाशा के शादी का वीडियो सामने आया है जिसमें वो लाल रंग के सुर्ख जोड़े में दिख रही हैं। फूलों की चादर के नीचे सयाशा दुल्हन के रूप में स्टेज तक जाती दिख रही हैं। वहीं आर्या ने शादी की में सफेद घोड़े की बघ्गी में बैठकर आ रहे हैं। शादी में सूर्य, क्रांति, अल्लू अर्जुन के साथ कई बड़े स्टार्स दिख रहे हैं। वहीं सयाशा की नानी सायरा बानों भी दिखाई दे रही हैं।
बता दें कपल्स ने एक दिन पहले यानी 9 मार्च को अपना मेंहदी सेरेमनी की पार्टी रखी थी। जिसमें भी बॉलीवुड के कई सितारे दिखाई दिए। मेंहदी सेरेमनी में भी संजय दत्त, अल्लू अर्जुन, सुशांत, सूरज पंचोली आदि नजर आए। शादी की फोटोज सोशल मीडीया पर तेजी से वायलर हो रही हैं।
संगीत सेरेमनी में सायशा ने सिल्वर और व्हाइट कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं आर्या ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए थे। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलिब्रिटी पहुंचे थे। वायरल तस्वीरों में सायशा और आर्या स्टेज पर कई लोगों से मिलते हुए भी नजर आए।
सायशा से 17 साल बड़े हैं आर्या
आर्या और सायशा लम्बे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। खास बात ये है कि सायशा 21 साल की हैं और उनके वुड बी हसबैंड उनसे 17 साल बड़े हैं। दोनों के ही मेंहदी सेरेमनी में डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।