सपना चौधरी ने ऐसे चुना था डांस को करियर, जानिए उनके जीवन की खास बातें
By वैशाली कुमारी | Updated: December 8, 2021 18:31 IST2021-12-08T18:26:33+5:302021-12-08T18:31:17+5:30
सपना को हरियाणा की डांस क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। सपना चौधरी ने तमाम लोगों की बात को अनसुना करने के बाद अपनी मेहनत के दम पर खुद का नाम बनाया है।

सपना चौधरी
डांस की बात होती है तो सपना चौधरी का नाम जरूर सामने आता है। आज भी उनके गाने शादियों में जरूर बजते हैं। सपना चौधरी अपने डांस से सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में जानी जाती हैं। उन के नए गाने का फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। सपना को हरियाणा की डांस क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। सपना चौधरी ने तमाम लोगों की बात को अनसुना करने के बाद अपनी मेहनत के दम पर खुद का नाम बनाया है। सपना चौधरी वैसे तो अपने डांस की वजह से फेमस हो गई थी लेकिन जब वह सलमान खान के शो बिग बॉस में पहुंची तो उनकी पहचान को एक नया मोड़ मिला।
सपना चौधरी की पिता की मौत पर वह 18 साल की थी इतनी कम उम्र में अपने पिता को खोने के बाद उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां थी। घर की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए उन्होंने डांस और सिंगिंग को अपना करियर बनाना शुरू कर दिया था। सपना ने अपने करियर की शुरुआत आर्टिस्ट के तौर पर आर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी ने अब तक कई गानों को अपनी आवाज दी है। उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। वह बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आई थी। इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ गई थी।
सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके लुक्स में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव आ चुका है और उनके फैंस बदलाव देखकर बेहद खुश हैं। आपको बता दें सपना चौधरी के पति का नाम वीर साहू है। इस कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम पोरस है।