बॉक्स ऑफिस 'संजू' की रिकॉर्डतोड़ कमाई, रणबीर की पहली फिल्म 500 करोड़ पार
By विवेक कुमार | Published: July 14, 2018 10:54 AM2018-07-14T10:54:28+5:302018-07-14T11:40:39+5:30
राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी 'संजू' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है। 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है।
मुंबई, 14 जुलाई: राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘संजू’ ने फैस को दीवाना कर दिया है। संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। 'संजू' ने दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को 295.18 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म 300 करोड़ी क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक संजू ने अपने पहले वीक में 202. 51 करोड़ और दूसरे वीक 92.67 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड भी संजू दमदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 500.43 करोड़ कलेक्शन किया है।
बता दें कि 'संजू' ने 'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 'बाहुबली 2' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं 'संजू' ने 46.71 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया है।
#Sanju continues its DREAM RUN... Crosses ₹ 500 cr mark worldwide [Gross BOC] after Week 2... Breakup:
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 13, 2018
India Nett BOC: ₹ 295.18 cr
India Gross BOC: ₹ 378.43 cr
Overseas Gross BOC: ₹ 122 cr
Worldwide Gross total: ₹ 500.43 cr
इसके अलावा पहले वीकेंड की कमाई के मामले में भी संजू ने टाइगर जिंदा है का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टाइगर जिंदा है की पहले सप्ताह में कमाई 114.93 करोड़ थी।
राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी 'संजू' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है। 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका में हैं। उनके अलावा अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना भी हैं।