लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस की CBI जांच पर संजय राउत ने कहा-पहले दिन से हो रही है राजनीति, कोई कानून से ऊपर नहीं..

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 19, 2020 13:07 IST

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि मुंबई पुलिस ने सही तरीके से मामले की जांच की है। मुंबई पुलिस को उनके ही राज्य के नेता बदनाम कर रहे हैं तो ये सही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है। सुशांत के निधन के बाद से लगातार एक्टर का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। ऐसे में अब हर किसी को उम्मीद है कि सुशांत सुसाइड मामले में सच सामने आएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है। साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच नहीं बल्कि सिर्फपूछताछ की थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है।

शिवसेना नेता संजय राउत का बयान

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि मुंबई पुलिस ने सही तरीके से मामले की जांच की है। मुंबई पुलिस को उनके ही राज्य के नेता बदनाम कर रहे हैं तो ये सही नहीं है। सच और न्याय की जांच हमेशा जीत होती है, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सही नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक बयान देना सही नहीं।सुशांत केस में पहले दिन से राजनीति हो रही है। महाराष्ट्र की परंपरा है कि हर किसी को न्याय मिले. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। वहीं , आदित्य ठाकरे के केस में नाम आने पर वह सवाल से बचते नजर आए।

संजय का पहले का बयान

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को राउत ने कहा था कि राजपूत के परिवार समेत सभी लोगों को कुछ समय चुप रहना चाहिए और मुंबई पुलिस को अभिनेता की मौत के मामले की अपनी जांच पूरी करने देनी चाहिए। 

पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने गुरुवार को कहा, 'घटना (सुशांत की मौत) मुंबई में हुई। एफआईआर पटना में दर्ज कराई गई और बिहार सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश कर रही है। केंद्र इस पर राजी भी हो जाती है। ये गैरकानूनी है। केस अब तकनीकी तौर पर सीबीआई के पास है।'

संजय राउत ने ये भी कहा, 'मोसाद और केजीबी को भी ले आओ। कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है। हम सीबीआई का विरोध नहीं कर रहे हैं। जब मुंबई पुलिस पहले से इस पर काम कर ही रही है तो सीबीआई क्या करेगी।' राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और अगर कुछ और भी जांच की जानी है तो सीबीआई कर सकती है। 

टॅग्स :संजय राउतसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतअजित दादा के साथ दुर्घटना हुई, सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए, संजय राउत ने कहा-कुछ न कुछ गड़बड़, मौत रहस्यमय और पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री पदः सुनेत्रा पवार के शपथ लेने के पीछे का ‘सूत्रधार’ भाजपा नेतृत्व?, ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में बड़ा आरोप, सुनील तटकरे-प्रफुल्ल पटेल विलय नहीं चाहते?

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतअजित पवार के बाद कौन?, अगर किसी ने भी यह मुद्दा उठाया है, तो उसमें जरा भी इंसानियत नहीं है, चाहे मंत्री हों या विधायक?, संजय राउत ने पूछे सवाल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस