अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बोलीं फराह खान, क्यों हम हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्मों को बराबार सम्मान नहीं दे सकते

By अमित कुमार | Published: August 5, 2020 08:34 AM2020-08-05T08:34:26+5:302020-08-05T08:34:26+5:30

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की पूरी तैयारी जोरों पर है। इस मौके का बहुत से लोगों को इंतजार था।

sanjay khan daughter farah khan ali tweet on ram mandir hindu muslim goes viral | अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बोलीं फराह खान, क्यों हम हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्मों को बराबार सम्मान नहीं दे सकते

फराह खान ने कहा- दोनों धर्मों को बराबार प्यार और सम्मान देना जरूरी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsअयोध्या में मीलों पहले से ही भूमिपूजन को लेकर राजमार्गों पर होर्डिंग्स लगी हुई हैं।बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अयोध्या में राम मंदिर बनने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये आज भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ''श्री राम जन्मभूमि मंदिर'' के शिलान्यास के मौके आज खुद अयोध्या में मौजूद होंगे। इसकी जानाकरी पीएमओ की ओर से भी दी गई है। अयोध्या में मीलों पहले से ही भूमिपूजन को लेकर राजमार्गों पर होर्डिंग्स लगी हुई हैं। इन होर्डिंग्स में बस एक ही संदेश लिखा है कि पीएम मोदी भूमिपूजन करेंगे।

वहीं इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुणे ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर भड़काऊ, भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की थी। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

मंदिर बनने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह

दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर बनने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। लोग अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पा रहे और मंदिर निर्माण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फराह खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है- क्यों हमें मंदिर या मस्जिद में से एक का चयन करना पड़ता है। मैं दोनों को ही धार्मिक स्थल के रूप में देखती हूं। 

दोनों धर्मों को बराबार प्यार और सम्मान देना जरूरी

फराह खान ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि क्यों आजकल हर एक चीज इतनी पॉलिटिकल हो गई है। क्या हम अच्छाई का एक इंच हिस्सा भी नहीं बचा पाए हैं। क्यों हमें दो मे से एक को चुनना होता है। क्यों हम दोनों धर्मों को बराबार प्यार और सम्मान नहीं दे सकते। मैं ऐसा करती हूं। फराह खान के इस पोस्ट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  

Web Title: sanjay khan daughter farah khan ali tweet on ram mandir hindu muslim goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे