लाइव न्यूज़ :

इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे संजय दत्त ने फैंस की अपील, कहा- मेरे लिए दुआ कीजिए

By अमित कुमार | Updated: August 19, 2020 06:54 IST

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फेंफड़ों के कैंसर का इलाज कराने अमेरिका के लिए रवाना होने वाले थे। लेकिन फिलहाल एक्टर अपना शुरुआती इलाज मुंबई में कराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देघर से निकलते वक्त संजय दत्त की पत्नी मान्यता, बहनें प्रिया और नम्रता भी उनके साथ थीं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद संजय को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।संजय दत्त के फैंस से मान्यता ने अपील की है कि वह संजय दत्त से जुड़ी किसी अफवाह पर तुरंत विश्वास न करें।

लंग कैंसर से जूझ रहे अभिनेता संजय दत्त का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल इलाज में होगा। अस्पताल जाने से पहले संजय ने कहा, ''मेरी लिए दुआ करो।'' घर से निकलते वक्त उनकी पत्नी मान्यता, बहनें प्रिया और नम्रता भी उनके साथ थीं। मान्यता ने बाद में बताया, ''संजय का शुरुआती ट्रीटमेंट मुंबई में ही होगा। कोविड-19 हालात सामान्य होने के बाद ट्रैवल प्लान बनाया जाएगा। 

फिलहाल वे कोकिलाबेन अस्पताल में डॉक्टरों के हाथों में सुरक्षित हैं।'' पिछले मंगलवार को संजय ने काम से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। कयास थे कि वे स्टेज 3 के कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं। दरअसल, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद संजय को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन, दो दिन बाद ही छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वे फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं।

आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा

 संजय दत्त ने पोस्ट लिखा, ''हैलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकोंसे कहना चाहता हूं कि वे परेशान न हों और बेवजह अफवाहें न फैलाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।'' 

 

मान्यता दत्त को भरोसा संजय जल्द होंगे ठीक

 संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का बयान भी सामने आया है। संजय दत्त के फैंस से मान्यता ने अपील की है कि वह संजय दत्त से जुड़ी किसी अफवाह पर तुरंत विश्वास न करें। संजय की सेहत को लेकर मान्यता ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अपनी बात को जारी रखते हुए मान्यता ने कहा कि संजय दत्त एक फाइटर हैं और वह जल्द ही रिकवरी कर लेंगे। 

टॅग्स :संजय दत्तबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच