Sandeep Aur Pinky Faraar का पहला गाना रिलीज, अनु मलिक की आवाज सुन फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
By अमित कुमार | Published: March 11, 2020 04:39 PM2020-03-11T16:39:58+5:302020-03-11T16:40:18+5:30
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग रिलीज की जानकारी दी। इस गाने का लिंक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पिंकी के साथ डांस करें, फिल्म के नए गाने को रिलीज कर दिया गया है।'
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के इस गाने को संगीत अनु मलिक ने दिया है। इतना ही नहीं अनु मलिक ने दिबाकर बनर्जी के साथ मिलकर गीत के बोल भी लिखे हैं। इस गाने पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है। कुछ लोगों को अनु मलिक का यह अंदाज भा रहा है तो कुछ फैंस गाने में कमियां निकाल रहे हैं।
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग रिलीज की जानकारी दी। इस गाने का लिंक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पिंकी के साथ डांस करें, फिल्म के नए गाने को रिलीज कर दिया गया है।' वहीं एक यूजर ने ट्विटर पर गाने की तारीफ करते हुए लिखा, 'अनु जी आपने तो आग लगा दी।' जबकि एक ने लिखा कि लंबे अर्से बाद अनु सर को सुनने का मौका मिला। यह गाना हर कलाकार की कहानी है।
11 मई 2012 को पर्दे पर रिलीज हुई इश्कजादे से अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अब ये दोनों एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। इस बार दोनों 20 मार्च को रिलीज होने वाली संदीप और पिंकी फरार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में दोनों सितारों का किरदार काफी अहम होने वाला है।