बॉलीवुड में रिश्तों के बिगड़ें और बनने की कहानी पुरानी हो चुकी है। कई बार ये बनते बिगड़ते रिश्ते इंसान को अंदर तक झंकझोर कर रख देते हैं। इसका प्रूफ हाल ही में देखने को मिला है।बीते दिनों बॉयफ्रेंड (Boyfriend) मेलविन लुईस (Melvin Louis) से ब्रेकअप के बारे में एक वीडियो के जरिए खुलासा करने वाली एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) अभी इस ब्रेकअप के दर्द से उबरी नहीं हैं।
सना इन दिनों दर्द से गुजर रही हाल ही में सना सबके सामने फूट फूटकर रोने लगीं। सना के साथ कई और लोग मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें संभाला। सना खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
हाल ही में सना अपनी आगामी वेबसीरीज के प्रमोशन के लिए मीडिया से बात कर रही थीं। इसी दौरान सभी को थैंक्यू कहते वक्त वह सभी के सामने रो पड़ीं। हालांकि उन्होंने अपने आंसू काफी छुपाने की कोशिश की लेकिन वह छुपा नहीं पाए। वह खुद को काफी संभालती नजर आए लेकिन उनसे कंट्रोल नहीं हो पा रहा था। इस दौरान उनके साथ स्टेज पर मेकर्स और वेबसीरीज के कोस्टार्स भी खड़े थे।
वहीं, सना के पास खड़ी गौतमी कपूर ने उनको संभालने की कोशिश की। इससे साफ हो गया है कि वो अभी तक लुईस के साथ हुए ब्रेकअप से उभर नहीं पाई हैं। इसके बाद भी वह खुद के मजबूत दिखाने की पूरी कोशिश करती हैं। सना भले वहां रो पड़ी हों लेकिन मौजूद लोगों ने उत्साह बढ़ाने के लिए दमकर तालियां बजाईं।