एक बार फिर चर्चा में आई समांथा, 2022 को लेकर कही ये बात
By वैशाली कुमारी | Published: December 7, 2021 08:46 PM2021-12-07T20:46:17+5:302021-12-07T20:47:51+5:30
सामंथा ने नागा से 4 साल पहले शादी की थी और अब वह एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। इन दोनों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट के जरिए अपने फैंस को इस तलाक के बारे में जानकारी दी थी।
दक्षिण भारत की अभिनेत्री समांथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस साल उन्होंने अपने पति नागा चैतन्य से तलाक ले लिया है। सामंथा ने नागा से 4 साल पहले शादी की थी और अब वह एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। इन दोनों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट के जरिए अपने फैंस को इस तलाक के बारे में जानकारी दी थी।
तलाक की खबरों के बाद समांथा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया गया था और तलाक के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया। समांथा पर कई सारे आरोप लगाए गए जैसे वह बच्चा नहीं चाहती थी, उनके कई अफेयर है, यहां तक कि उन पर यह आरोप लगा था कि एक्ट्रेस ने अबॉर्शन भी करवा लिया है।
उन सभी आरोपों के जवाब में समांथा ने बड़े धैर्य से जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि मैं इन बातों से विचलित नहीं होने वाली हूँ टूटने वाली नहीं। बहरहाल अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान एक प्रश्न पूछा गया कि वह 2022 से क्या उम्मीद रखती हैं।
इस सवाल का जवाब देते हुए सामंथा ने कहा कि साल 2021 मेरी पर्सनल लाइफ में जो कुछ हुआ उसके बाद से मेरी कोई एक्सपेक्टेशन नहीं है। मैंने जो प्लान बनाए थे। वह टूट कर बिखर चुके हैं। मुझे कोई उम्मीद नहीं है। भविष्य में मेरे लिए जो कुछ भी छिपा है। मैं उसे देखने के लिए तैयार हूं। मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि जो कुछ भी होगा मैं उसमे अपना बेस्ट दूंगी।