लाइव न्यूज़ :

'भारत' के सेट से लीक हुई तस्वीर, कुछ इस अंदाज में दिखे सलमान खान

By मेघना वर्मा | Updated: February 18, 2019 14:33 IST

अटैक के बाद अब सलमान खान की फिल्म भारत, पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर इस साल ईद में फवाद खान की फिल्म दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट रिलीज होगी।

Open in App

दबंग खान की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत की चर्चा हर जगह है। कैटरीना कैफ के अपोजिट सलमान की इस फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा सकती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर भारत फिल्म के सेट से एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें सलमान खान दिखाई दे रहे हैं। 

भारत के आर्ट डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्रीन ने रविवार को अपने ट्वीटर हैंडिल पर एक फोटो शेयर की है। जो भारत के सेट की ही फोटो दिख रही हैं। हलांकि इस फोटो में सलमना खान का चेहरा सामने से नहीं दिख रहा है बल्कि सलमान की पीठ दिख रही है जिसमें वो ब्लैक कलर की स्वेट शर्ट में दिखे हैं। 

 

ये फोटो किसी रेलवे स्टेशन का है जहां रेलवे की पटरियों पर लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के टीजर को देखकर अभी इसी बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से जुड़ी हुई होगी। मगर अभी कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी। भारत फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। 

बता दें पुलवामा अटैक के बाद अब सलमान खान की फिल्म भारत पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर इस साल ईद में फवाद खान की फिल्म दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट रिलीज होगी। पाकिस्तान में पिछले दिनों ही एक मिन्स्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग जारी किया गया था जिसमें इस बात को कहा गया था कि पाकिस्तान में ईद से दो दिन पहले और इसके दो हफ्ते बाद तक कोई भारतीय फिल्म रिलीज नहीं होगी। 

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस