लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की भांजी ने रिलीज से पहले ही देख ली है 'भारत', डायरेक्टर ने बताई ये खास वजह

By मेघना वर्मा | Updated: May 4, 2019 10:02 IST

भारत फिल्म में सलमान भारत नाम के शख्स का किरदार निभाते नजर आएंगे। वो फिल्म में पांच अलग अलग लुक में दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही लोगों को इस फिल्म का बहुत इंतजार है।

Open in App

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पांच जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सलमान खान पांच अवतार में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद ही लोग भारत को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं सलमान खान की भांजी अलिजे अग्निहोत्री ने पूरी फिल्म देख ली है। 

फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बताया कि अलिजे को फिल्म दिखाने की एक खास वजह थी। अली ने बताया कि उनका मानना है कि वो जितनी भी फिल्में बनाएं सभी को पहले टीनएज और बच्चों को दिखा दें। अली को लगता है कि अगर फिल्म उन्हें पसंद आती है तो अपने आप ही उनसे सीनियर जेनरेशन को भी पसंद आएगी। यही कारण है कि उन्होंने अलिजे को पहले ही फिल्म दिखा दी है। 

बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

जहां तक अलिजे की बात करें तो खबर है कि जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। कहा ये भी जा रहा है कि सलमान खान ही उन्हें फिल्म में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। सलमान इससे पहले अपने दोस्त के बेटे जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को फिल्म नोटबुक से लॉन्च किया है। 

भारत फिल्म में सलमान भारत नाम के शख्स का किरदार निभाते नजर आएंगे। वो फिल्म में पांच अलग अलग लुक में दिखाई देंगे। फिल्म के टीजर से ही लोगों को इस फिल्म का बहुत इंतजार है। यह कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर का हिंदी रीमेक है। इसमें सलमान-कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे काम करते हुए नजर आएंगे। 

टॅग्स :सलमान खानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस