सलमान खान लेना चाहते थे अपने दोस्त शाहरुख खान का घर 'मन्नत', जानिए फिर क्यों नहीं खरीदा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 27, 2019 11:03 AM2019-05-27T11:03:47+5:302019-05-27T11:04:10+5:30

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का घर मन्नत बहुत ही सुंदर है। मन्नत मुंबई के समुद्र के किनारे एक बड़ी सी हवेली है जिसे एक्टर सलमान खान भी खरीदना चाहते थे।

salman khan wants to buy shah rukh khan's house mannat | सलमान खान लेना चाहते थे अपने दोस्त शाहरुख खान का घर 'मन्नत', जानिए फिर क्यों नहीं खरीदा?

सलमान खान लेना चाहते थे अपने दोस्त शाहरुख खान का घर 'मन्नत', जानिए फिर क्यों नहीं खरीदा?

Highlightsशाहरुख खान से पहले सलमान खान मन्नत को खरीदने वाले थे। अपने पिता सलीम खान की बात मान कर सलमान ने मन्नत को नहीं खरीदा था।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का घर उनकी सबसे मेहेंगी प्रॉपर्टी में से एक है। शाहरुख खान का घर 'मन्नत' बहुत ही खूबसूरत माना जाता है। किंग खान के घर 'मन्नत' कि कीमत लगभग 200 करोड़ रूपए की मानी जाती है।

हालांकि बहुत लोगों को नहीं पता है  कि शाहरुख खान से पहले यह घर उनके दोस्त और एक्टर सलमान खान खरीदने वाले थे। सलमान खान को 'मन्नत' का लोकेशन बहुत ही पसंद आया था। 'मन्नत' मुंबई में समुद्र के सामने एक बहुत ही खूबसूरत हवेली है। 

एक्टर सलमान खान ने एक वेबसाइट के साथ इंटरव्यू में बताया है कि अगर उनके पिता सलीम खान ने उनसे यह ना पूछा होता कि 'इतने बड़े घर में करोगे क्या?' तो मन्नत आज उनका होता। फिर सलमान ने अपने पिता की राय ली और मन्नत को नहीं खरीदा। उसके बाद यह घर शाहरुख खान ने खरीद लिया था। सलमान खान बताया की वह यह सवाल शाहरुख खान से भी पूछना चाहते है कि 'तू इतने बड़े घर में करता क्या है?' 

कुछ समय पहले एक रेडियो शो में शाहरुख खान को वो टाइम याद आया जब उन्होंने मन्नत को खरीदने के सोचा था । किंग खान ने बताया कि वह दिल्ली से है, दिल्ली वाले कोठी में रहना पसंद करते हैं। मुंबई में लोग अपार्टमेंट में रहते है। लेकिन दिल्ली में लोग एक छोटी कोठी भी खरीदना पसंद करते हैं।'

शाहरुख ने यह भी बताया कि जब मैं मुंबई आया था तो मेरी शादी हो चुकी थी। मैं एक छोटे से अपार्टमेंट में अपनी वाइफ गौरी के साथ रहता था। जिस पर मेरी सासू मां मुझे कहा करती थीं कि तुम कितने छोटे घर में रहते हो। लेकिन जब मैंने मन्नत को देखा था, तो दिल्ली की कोठी की याद आ गई और मैंने उसे खरीद लिया। मन्नत मेरी जिंदगी कि सबसे मेहेंगी प्रॉपर्टी है।

अगर काम की बात करे तो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत 5 जून को रिलीज होने वाली है और शाहरुख खान ने अभी तक अपना अगला प्रोजेक्ट तय नहीं किया है।

 

(रिचा गुप्ता- इंटर्न लोकमत न्यूज़)    

             

Web Title: salman khan wants to buy shah rukh khan's house mannat

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे