लाइव न्यूज़ :

'भाईजान' नहीं बल्कि कैटरीना के मुंह से खुद के लिए 'मेरी जान' सुनना चाहते हैं सलमान खान, 'जिंदा हूं' के लॉन्च पर कही दिल की बात

By मेघना वर्मा | Updated: May 17, 2019 16:05 IST

भारत फिल्म का गाना जिंदा आज लॉन्च हो गया है। गाने को देखकर तो यही लग रहा है कि फिल्म में ये आखिरी गाना होने वाला है। क्योंकि गाने में फिल्म की पूरी कहानी चलती दिखाई दे रही है।

Open in App

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत गाना जिंदा आज रिलीज हो गया है। लॉन्च इवेंट के दौरान जहां सलमान बेहद हैंडसम लग रहे थे तो वहीं कैटरीना कैफ इंडियन ड्रेस में बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। लॉन्च इवेंट पर ही सलमान खान के मुंह से उनकी दिल की बातें निकल गई। जब उन्होंने सब के सामने ये कह दिया कि वो चाहते हैं कि कैटरीना उन्हें भाईजान नहीं बल्कि मेरी जान बुलाएं। 

दरअसल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हुआ यूं कि लॉन्च इवेंट पर सलमान सभी रिपोर्टर्स के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्हीं में से एक ने कैटरीना से उनका फिल्म का में रोल पूछा और फिर सलमान यानी भाईजान करकर उनका रोल भी पूछा। तब तक सलमान खान तुरंत बोले उठे, 'आपका भाईजान, इनका नहीं(कैटरीना की तरफ हाथ करके उन्होंने बोला)।' 

इसके बाद ही एक एक्टर ने झट से पूछ लिया कि वो सलमान को भाई जान नहीं तो कौन सी जान बुलाना पसंद करेंगी। सलमान ने इसपर भी फौरन रिप्लाई किया और कहा, 'मेरी जान'।

सलमान की इन बातों पर पब्लिक तो हंसी ही। कैटरीना कैफ भी अपनी हंसी रोक नहीं पाईं। कैटरीना और सलमान की दोस्ती में उनके पुराने रिलेशनशिप की झलक कभी-कभी दिख जाती है। दोनों ही एक-दूसरे से पब्लिक इवेंट पर भी मजाक करना नहीं छोड़ते। भारत फिल्म में जल्द ही दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर देखने को मिलेगी। 

लॉन्च हुआ जिंदा गाना

भारत फिल्म का गाना जिंदा आज लॉन्च हो गया है। गाने को देखकर तो यही लग रहा है कि फिल्म में ये आखिरी गाना होने वाला है। क्योंकि गाने में फिल्म की पूरी कहानी चलती दिखाई दे रही है। भारत फिल्म कोरियन फिल्म का ऑफिशियल रीमेक है। जिसमें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय की कहानी दिखाई गई हैं। 

इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ के साथ सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, नोरा फतेही, तब्बू और जैकी श्रॉफ दिखाई देंगे। 

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफसुनील ग्रोवरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस