'रेस 3' के रिलीज के डेढ़ महीने बाद सामने आई सलमान खान और जैकलीन की "एक गलती"
By विवेक कुमार | Published: July 25, 2018 06:44 PM2018-07-25T18:44:49+5:302018-07-25T18:44:49+5:30
इस प्यारे से गाने को सलमान और जैकलिन फर्नांडिस पर फिल्माया गया है। गाने को शिवाय व्यास ने अपनी आवाज दी है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई की। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स ने ख़राब रिव्यू दिए लेकिन इसका कोई भी असर फिल्म की कमाई पर नहीं पड़ा। अब जब कि फिल्म को रिलीज हुई काफी समय हो चुका है आज फिल्म का नया गाना "एक गलती" रिलीज किया गया है। जिसे अभिनेता सलमान खान ने अपने ट्विटर पेज से शेयर किया है। इस प्यारे से गाने को सलमान और जैकलिन फर्नांडिस पर फिल्माया गया है। गाने को शिवाय व्यास ने अपनी आवाज दी है।
बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम हैं। सलमान खान फिल्म्स और रमेश तोरानी द्वारा निर्मित फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।
अगर रेस 3 की कहानी के बारे में बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान ने सिकंदर का रोल निभाया है जो कि शमशेर सिंह का सौतेला बेटा है। शमशेर सिंह (अनिल कपूर) एक आर्म्स डीलर है और अपने दुश्मनों को कभी माफ़ नहीं करता है। वहीं इस फिल्म में साकिब सलीम (सूरज) और डेजी शाह (संजना) के रोल में हैं। बॉबी देओल ने यश का किरदार निभाया है जो सिकंदर का बॉडीगार्ड है।