लाइव न्यूज़ :

Video: भरी महफिल में शाहरुख और सलमान ने थामा माइक, गाया छू जाने वाला गाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 29, 2018 10:02 IST

शाहरुख फिल्म जीरो के प्रमोशन के लिए सलमान के शो 'बिग बॉस 12' में पहुंचे थे जहां दोनों ने जमकर मस्ती की थी।

Open in App

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं।दोनों के बीच जब भी किसी भी बात को लेकर दरार आती है तो इनके चाहने वाले भी मायूस हो जाते हैं। लेकिन अब एक बार फिर से यह जोड़ी दोस्ती की मिसाल कायम करने वाली हो गई है।

हाल ही में शाहरुख फिल्म जीरो के प्रमोशन के लिए सलमान के शो 'बिग बॉस 12' में पहुंचे थे जहां दोनों ने जमकर मस्ती की थी। अब दोनों सुपरस्टार्स  का एक गाने के सुर छेड़ते हुए एक वीडियो सामने आया है।

सलमान और शाहरुख का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ही बिग बी की सात भाईयों वाली सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का गाना 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया' गा रहे हैं। शाहरुख तान ले रहे हैं तो सलमान उनके सुर में सुर मिलाकर जबरदस्त जुगलबंदी कर रहे हैं। दोनों वीडियो में मस्ती के अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सलमान के जन्मदिन के दूसरे दिन फैंस के सामने आया है और जब से आया है छा ही गया है।

वहीं, दोनों बॉलीवुड स्टार्स ने लंबे अरसे के बाद शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में स्क्रीन भी शेयर की है। फिल्म हांलाकि कोई खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन फैंस के दिलों पर दोनों को जोड़ी राज जरुर कर गई। इसके बाद अब यह वीडियो इस जोड़ी पर पक्की दोस्ती का ठप्पा लगाता नजर आ रहा है।

वहीं,  बुधवार रात से एक्टर का बर्थडे बैश शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटो से साफ पता चलता है कि पनवेल में सलमान खान की ये पार्टी 28 दिसंबर की सुबह तक चलेगी, सलमान की पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने केक काटा है। उनकी केक काटते की दो फोटो सामने आ रही हैं जिसमें एक में वो अकेले केक काट रहे हैं जबकि दूसके में वो आहिल के साथ मिलकर केक काट रहे हैं। 

टॅग्स :सलमान खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?