कोरोना वायरस और लॉकडाउन (Corona Virus Lockdown) के चलते इन दिनों पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री बंद पड़ी है। इन दिनों ना तो फिल्मों की शूटिंग हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो पा रही है। ऐसेमें हर साल की तरह से इस साल बी ईद पर सलमान खान की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के चलते ये पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई।
सलमान की फिल्म ईद पर ना देख पाने के कारण फैंस को काफी निराशा हाथ लगी है। लेकिन फिर भी सलमान ने फैंस को ईद पर खास तोहफा दिया है।इसके बीच उन्होंने अपने फैंस को खुश करने का दूसरा तरीका ढूंढ निकाला है. दरअसल, सलमान खान ईद के मौके पर अपना नया गाना लेकर आए हैं।
इस गाने के बोल हैं- भाई-भाई। साथ ही सलमान के इस गाने में साजिद-वाजिद का म्यूजिक है। इसे गाया खुद सलमान खान ने और रोशन अरशद ने है। जबकि गाने को लिखा भी सलमान खान और दानिश सबरी ने है। गाने के कारियोग्राफर साजन सिंह हैं।
गाना हिंदू मुसलमान एकता को पेश करने वाला है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने पर फैंस तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। सलमान के चाहने वालों को उनका ये गाना खासा पसंद आया है।इससे पहले सलमान खान लॉकडाउन के दौरान अपने यूट्यूब चैनल पर दो गाने रिलीज कर चुके हैं