लाइव न्यूज़ :

Bharat Movie Twitter Review: पर्दे पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'भारत', जानिए कैसी है मूवी?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2019 09:19 IST

बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान और कटरीना कैफ की फ‍िल्‍म भारत स‍िनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फैंस को इस फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत साउथ कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर पर आधारित है।सलमान खान के फैंस सुबह से ही सिनेमाघरों में पहुंच गए और फ‍िल्‍म को लेकर सोशल मीडिया पर अपने रिव्‍यू देने लगे।

सलमान खान की फिल्म भारत साउथ कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर पर आधारित है। जो आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। भारत फिल्म में एक ऐसे आम इंसान की कहानी को दिखाया गया है, जो कि अपने जीवन में कई तरह के पड़ाव को पार करता है।

फिल्म में सलमान खान (भारत) नाम के शख्स की भूमिका निभा रहे हैं। भारत के बचपन से लेकर जवानी और बढुापे हर एक पड़ाव को दिखाया गया है। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर भी साथ होते हैं। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भारत यानि सलमान खान के जिगरी दोस्त की भूमिका निभाते हैं।सलमान खान के फैंस सुबह से ही सिनेमाघरों में पहुंच गए और फ‍िल्‍म को लेकर सोशल मीडिया पर अपने रिव्‍यू देने लगे। 

फ‍िल्‍म समीक्षक तरण आदर्श ने सलमान खान स्‍टारर भारत को 4 स्‍टार देते हुए शानदार फ‍िल्‍म बताया है। उन्‍होंने इसे सलमान खान की लाइफलाइन कहा है और लिखा है कि ये फ‍िल्‍म एक इंसान की भावुक यात्रा है जो आपका दिल जीत लेगी। राज नायक ने भारत को सलमान खान की बेस्‍ट फ‍िल्‍म बताया है। उन्‍होंने सलमान और कटरीना की एक्टिंग की खूब तारीफ की है। वहीं सुनील ग्रोवर और सतीश कौशिक की अदाकारी को भी सराहा है। अमूल विकास मोहन ने भारत के डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर के काम की तारीफ की है। उन्‍होंने कहा कि टॉप 7 में तीन फ‍िल्‍में अली अब्‍बास जफर ने ही दी हैं। उन्‍होंने इस फ‍िल्‍म की अभूतपूर्व सफलता की उम्‍मीद जताई है। जानी मानी सिंगर पलक मुच्‍छल ने भी भारत की कहानी की सराहना की है। उन्‍होंने इसे इमोशन, कॉमेडी का कॉम्‍बो बताया है।सलमान खान और कैटरीना कैफ ने भारत’ फिल्म में अपने रोल के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है। कैटरीना-सलमान की जोड़ी दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर है और दोनों के बीच केमेस्ट्री भी शानदार है।

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस