गूगल ने सलमान खान को बताया 'सबसे खराब बॉलीवुड एक्टर',सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा 'सही है'
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 19, 2018 11:54 AM2018-06-19T11:54:01+5:302018-06-19T11:54:41+5:30
गूगल की नजर में सलमान खान वह सबसे खराब एक्टर हैं।आप जैसे ही सर्च इंजन को खोलेंगे और 'worst Bollywood Actor' लिखेंगे तो सलमान खान का नाम सबसे टॉप पर आएगा।
मुंबई, 19 जून: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म रेस-3 हाल ही में 15 जून को पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। लेकिन फिल्म की सफलता के बाद भी एक ऐसा नजारा देखने को मिला है जो हर किसी को चौंका देखा, खासकर सलमान खान के फैंस को तो जरुर ही।।
दरअसल गूगल की नजर में सलमान खान वह सबसे खराब एक्टर हैं।आप जैसे ही सर्च इंजन को खोलेंगे और 'worst Bollywood Actor' लिखेंगे तो सलमान खान का नाम सबसे टॉप पर आएगा। इस बात के सामने आने के बाद हर ओर इसकी चर्चा होने लगी है।
सलमान खान को 'worst Bollywood Actor' बताए जाने के स्क्रीनशॉट, सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। वहीं, सलमान खान के फैंस इसको गलत बता रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ इस रिजल्ट को सही कह रहे हैं। इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा, गूगल ने सलमान खान को सबसे खराब एक्टर बताया है और आप फिर रेस-3 देखने में लगे हुए हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि गूगल गलत हो ही नहीं सकता है।
I typed worst Bollywood actor on Google and look whose name has popped up pic.twitter.com/LDnRrwlxs7
— Abhilash 🔥 (@abhiemi0344) June 17, 2018
ईद पर रिलीज हुई फिल्म रेस-3 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग्स और सीन्स का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसे में अब गूगल के इस जवाब के बाद एक बार फिर से फैंस जमकर मजाक बनाने लगे हैं।