प्रफुल पटेल के बेटे की शादी में सलमान खान, अनिल कपूर ने 'जुम्मे की रात' गाने पर किया धमाकेदार डांस, शिल्पा शेट्टी ने भी दिया साथ
By अनिल शर्मा | Published: December 20, 2021 08:39 AM2021-12-20T08:39:06+5:302021-12-20T08:50:14+5:30
जयपुरः पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के बेटे की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान 'जुम्मे की रात' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। यही नहीं शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर भी सलमान खान का बखूबी साथ दे रहे हैं। वीडियो में स्टेज पर नीले रंग का सूट पहने सलमान के साथ पटेल का परिवार भी डांस करते दिख रहा है।
वीडियो में अनिल कपूर अपने ठेठ अंदाज में डांस का आनंद लेते दिख रहे हैं, वहीं सलमान डांस के लिए आगे आते हैं और फिर शिल्पा उसमें शामिल हो जाती हैं। दोनों जुम्मे की रात पर डांस करते हैं। सलमान गाने पर अपने लोकप्रिय डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। वहीं शिल्पा और अनिल कपूर भी गाने पर थिरकने लगते हैं।
शादी के लिए जयपुर जाने के लिए सलमान ने अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लिया था। वह वर्तमान में बिग बॉस 15 की मेजबानी कर रहे हैं और उन्होंने वीकेंड का वार एपिसोड को प्री-रिकॉर्ड किया था। टेलीकास्ट के दौरान वह राखी सावंत के पति रितेश को लेक्चर देते हुए दिखे कि उन्हें कैसे न ट्रीट किया जाए।
सलमान के अगले साल एक था टाइगर फ्रैंचाइज़ी में अगली किस्त की शूटिंग होनी है। शूटिंग के लिए उनके साथ को-स्टार कैटरीना कैफ भी शामिल होंगी। अनिल ने नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पूरी कर ली है।