Video: खास अंदाज में सलमान खान ने मनाया अपना जन्मदिन, काटा केक
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 27, 2018 09:41 AM2018-12-27T09:41:58+5:302018-12-27T09:42:13+5:30
सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटो से साफ पता चलता है कि पनवेल में सलमान खान की ये पार्टी 28 दिसंबर की सुबह तक चलेगी, सलमान की पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए हैं।
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का आज 53वां को हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इस खास दिन को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया है। पनवेल फार्म हाउस में उन्होंने एक पार्टी देकर सलमान बर्थ मनाया है।
बुधवार रात से एक्टर का बर्थडे बैश शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटो से साफ पता चलता है कि पनवेल में सलमान खान की ये पार्टी 28 दिसंबर की सुबह तक चलेगी, सलमान की पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने केक काटा है। उनकी केक काटते की दो फोटो सामने आ रही हैं जिसमें एक में वो अकेले केक काट रहे हैं जबकि दूसके में वो आहिल के साथ मिलकर केक काट रहे हैं।
वायरल वीडियो में सलमान ने आहिल को गोद में लिया हुआ है। वे आहिल के साथ मिलकर केक काट रहे हैं, उनके साथ अर्पिता खान, यूलिया वंतूर और शेरा खड़े हैं। सलमान खान का बर्थडे केक भी काफी स्पेशल है।
दूसरी तरफ फैंस के बीच भी अपने चहेते एक्टर के जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह है। वे सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर केक काटकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान के कई डांसिंग वीडियो वायरल हो रहे हैं।
ऐसे में अब उनका क्रिसमस पार्टी का एक खास वीडियो फैंस के बीच छाय़ा हुआ है। सलमान के भाई सोहेल खान और अरबाज खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस देख सकते हैं कि तरह से दबंग खान इस वीडियो में अपने दोनों भाईयों के साथ एक इंगलिश गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे तो सलमान अपने सीरियस नेचर के लिए जाने जाते हैं लेकिन इन दिनों फेस्टिव सीजन में सलमान फैमिली के साथ कैंडिड मूड में एन्जॉय करते हुए नजर आए।