सलमान खान ने शाहरुख और अक्षय को इस मामले में पछाड़ा, वजह जानकर फैंस की खुशी का नहीं रहेगा ठिकाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 23, 2020 07:14 AM2020-04-23T07:14:29+5:302020-04-23T07:14:29+5:30

सलमान ने ट्विटर पर 40 मिलियन (4 करोड़) के आंकड़े को पार कर लिया है। ऐसे करने वाले वो दूसरे मेल बॉलीवुड एक्टर हैं।

salman khan completes 40 million followers on twitter | सलमान खान ने शाहरुख और अक्षय को इस मामले में पछाड़ा, वजह जानकर फैंस की खुशी का नहीं रहेगा ठिकाना

फाइल फोटो

Highlightsसलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैंसलमान आए दिन फोटो और वीडियो फैंस के लिए शेयर कर रहे हैं

सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सलमान आए दिन फोटो और वीडियो फैंस के लिए शेयर कर रहे हैं।  जैसा की सभी को पता है सलमान इन दिनोंअपने पनवेल वाले फार्महाउस में रहे हैं। ऐसे में उनके साथ उनकी मां सलमान खान, बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलविरा खान संग अन्य परिवार के सदस्य हैं। ऐसे में लॉकडाउन के बीच सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की बात सामने आई है।

सलमान ने ट्विटर पर 40 मिलियन (4 करोड़) के आंकड़े को पार कर लिया है। ऐसे करने वाले वो दूसरे मेल बॉलीवुड एक्टर हैं। नंबर एक पर अभी भी अमिताभ बच्चन हैं जिनके 4 करोड़ 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सलमान के बाद तीसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं, जिनके ट्विटर पर 3 करोड़ 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं 3 करोड़ 50 लाख फॉलोअर्स के साथ अक्षय चौथे नंबर पर हैं।

सलमान की इस उपलब्धि के उनके चाहने वाले खासा खुश होने वाले हैं। यहां तक की खुद सलमान खान के लिए भी काफी खुशी की बात है। अब वो दिन भी दूर नहीं है जब उनके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हो जाएंगे। सलमान खान के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है।

फेसबुक पर भी सलमान खान एक नंबर पर विराजमान हैं।वहां उन्हें करीब 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं शाहरुख और अमिताभ के फेसबुक पर 2 करोड़ 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके बाद अक्षय कुमार के करीब 2 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं।

वहीं, इंस्टाग्राम पर सलमान खान के करीब 3 करोड़ 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां सलमान बॉलीवुड के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले मेल एक्टर हैं। उनसे ज्यादा अक्षय कुमार के 3 करोड़ 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जबकि यहां तीसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं।

Web Title: salman khan completes 40 million followers on twitter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे