प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर तिलमिलाए सलमान खान, लिया ये बड़ा फैसला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 28, 2018 12:51 PM2018-07-28T12:51:02+5:302018-07-28T12:51:02+5:30

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान एक साथ भारत फिल्म में काम करने की खबर हाल ही में आई थी। लेकिन अब प्रियंका से फिल्म से खदु को अलग कर लिया है।

salman khan angry after priyanka chopra quit bharat | प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर तिलमिलाए सलमान खान, लिया ये बड़ा फैसला

प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर तिलमिलाए सलमान खान, लिया ये बड़ा फैसला

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान एक साथ भारत फिल्म में काम करने की खबर हाल ही में आई थी। लेकिन अब प्रियंका से फिल्म से खदु को अलग कर लिया है। खबरों की मानें को प्रियंका के इस फैंसले से सलमान खासा नाराज हैं। 

सलमान खान प्रियंका चोपड़ा के इस फैसले से हैरान रह गए हैं। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि प्रियंका ने अचानक इतना बड़ा फैसला ले डाला है। सलमान प्रियंका के फैसले से इतना तिलमिला उठे हैं कि उन्होंने प्रियंका के साथ दोबारा कभी काम न करने का फैसला किया है।  हांलाकि सलमान के ऐसा करने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

वैसे सलमान औ देसी गर्ल के आपसी रिश्ते कभी बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। कहते हैं दोनों ने एक साथ कुछ फिल्मों में काम जरूर किया है लेकिन इनके बीच हमेशा कोल्ड वॉर चलती रही है। यहां तक बहन अर्पिता के कहने पर सलमान ने भारत में प्रियंका को लिया था। ऐसे में प्रियंका के द्वारा ठीक शूटिंग के ठीक पहले  इस तरह से फिल्म से चले जाना दोनों के बीच और दूरियां पैदा करता है। 

 फिलहाल अब खबर ये है कि फिल्म में प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ को लिया जाएगा। वहीं प्रियंका के एक करीबी सूत्र ने एक्ट्रेस के भारत छोड़ने की वजह बताई है। उसके अनुसार प्रियंका फिल्म में अपने किरदार और स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं। फिल्म में और भी कई अहम किरदार होने की वजह से उन्हें लगने लगा कि उन्हें बहुत कम स्क्रीन स्पेस मिल रहा था। वहीं, प्रियंका अली अब्बास जाफर की फिल्म 'भारत' में सलमान खान के अपोजिट दिखने वाली थीं लेकिन अब वो उस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर ने दी है।

अली अब्बास अपने ट्वीट में लिखते हैं- 'प्रियंका अब फिल्म भारत का हिस्सा नहीं है। उन्होंने हमें बताया कि वो ये फैसला निक की वजह से ले रही हैं। मैं उनकी इस फैसले से बेहद खुश हूं। फिल्म भारत की पूरी टीम की तरफ से ढेर सारा प्यार और बधाई।' इसके बाद से उनकी सगाई और शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। 

Web Title: salman khan angry after priyanka chopra quit bharat

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे