सलमान खान इस बार नहीं मनाएं अपना बर्थडे लेकिन होगा डबल सेलिब्रेशन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 26, 2019 04:35 PM2019-12-26T16:35:15+5:302019-12-26T16:35:15+5:30

पहले ही खबर आई थी कि 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन है और उसी दिन अर्पिता अपने बच्चे को जन्म देंगी। इससे साफ है कि सलमान अपना जन्मदिन इस बार नहीं मनाएंगे।

salman khan 54th birthday and arpita khan sharma to deliver | सलमान खान इस बार नहीं मनाएं अपना बर्थडे लेकिन होगा डबल सेलिब्रेशन

सलमान खान इस बार नहीं मनाएं अपना बर्थडे लेकिन होगा डबल सेलिब्रेशन

27 दिसंबर को सलमान खान अपना 54वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। ऐसे में सलमान खान के घर जल्द खुशी दस्तक देने जा रही है। दरअसल सलमान की बहन अर्पिता इसी दिन अपने दूसरे बच्चो को जन्म देंगी। खबर के अनुसार आज मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में भर्ती कराया जाएगा।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, अर्पिता कल सुबह 9 से लेकर दोपहर 1 बजे के बीच अपने इस बच्चे को सी-सेक्शन  के जरिए जन्म देंगी। हालांकि इस बात सलमान के परिवार की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पहले ही खबर आई थी कि 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन है और उसी दिन अर्पिता अपने बच्चे को जन्म देंगी। इससे साफ है कि सलमान अपना जन्मदिन इस बार नहीं मनाएंगे।

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार  अर्पिता की डिलीवरी के लिए सी सेक्शन सर्जरी करवानी होगी।  ऐसे में अर्पिता और आयुष ने सर्जरी के लिए 27 दिसबंर को दिन चुना है। इस तरह से कपल से खास दिन को और भी खास बनाने जा रहे हैं।  हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

 27 दिसबंर को सलमान खान का जन्मदिन होता है। ऐसे में कपल ने इस दिन को ही बच्चे के लिए चुना है।अर्पिता और आयुष की शादी को पांच साल हो गए हैं। दोनों की शादी 18 नवंबर 2014 को हुई थी।

Web Title: salman khan 54th birthday and arpita khan sharma to deliver

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे