Dabangg 3 Twitter Reaction: सलमान खान की दबंग 3 फैंस को भाई, बोले- भाईजान ने कमाल कर दिया
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 21, 2019 12:55 PM2019-12-21T12:55:07+5:302019-12-21T12:55:07+5:30
सलमान खान की दबंग 3 हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं
सलमान खान की अपगमिंग फिल्म दबंग 3 पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बहुत समय से इंतजार कर रहे थे। दबंग की प्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए प्रभुदेवा ने दबंग 3 को फैंस के सामने पेश किया है। सलमान खान,सई मांजरेकर,सोनाक्षी सिन्हा,अरबाज खान,किच्चा सुदीप,टीनू आनंद,महेश मांजरेकर,नवाब शाह,वरीना हुसैन लीड रोल में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस के जमकर रिएक्शन फिल्म को लेकर आ रहे हैं।
फिल्म रिलीज होते ही फैंस को जमकर पसंद आई है। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों को फिल्म जमकर पसंद आई है। सलमान खान की 'दबंग 3' को लेकर अपने रिएक्शन दिये हैं।
What a craze in our city 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥#Dabangg3@BeingSalmanKhan@SKFlimsofficial@SKFanBihar@saieemmanjrekar@salmanuniv@VishalRC007@BSKFanClub@rajskdhoni_19@sonakshisinha@PDdancingpic.twitter.com/iRUPfuvwva
— SALMAN KHAN FAN CLUB ANDHRA PRADESH❤️❤️❤️❤️❤️❤️ (@khan_andhra) December 21, 2019
After giving 19+cr opening @BeingSalmanKhan Went to the Bollywood Court. #Dabangg3 .See What Happened Then 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/mdCWEZjBvx
— Sandeep Pathak💫 (@PathakAKDevotee) December 21, 2019
Salman Khan Fan Club Delhi ..🔥🔥
— Salman Khan Fan Club Delhi (@skfc_delhi) December 20, 2019
Watching 2nd Show ..❤️#Dabangg3@BeingSalmanKhan@SKFilmsOfficial@arbaazSkhan@sonakshisinha@saieemmanjrekar@PDdancingpic.twitter.com/y5iRRzbqPH
First day first show #Dabangg3 opened to a packed theatre in #Dubai UAE!! As expected! Bhaijaan rocked it!
— Navanita Varadpande (@VpNavanita) December 19, 2019
(Respite from some toxicity)@BeingSalmanKhan#SalmanKhan#salmanfanspic.twitter.com/JnJfE74Hf2
One word Review: EXCELLENT #Dabangg3: 🌟🌟🌟½ (3.5/5)#Dabangg3Review
— Light Yagami (@Light_Yagamind) December 19, 2019
The dialogues & comedies were little off compared to previous Dabanng movies
Kicha sudeep was terrific
Salman's performance & Chulbul's Flashback portion is superb
Storywise, "Best of Dabangg series👌🏻"
फिल्म की कहानी
फिल्म की शुरुआत कॉमिक और एक्शन अवतार से होती है।जहां जहां चुलबुल पांडे (सलमान खान) एक शादी में लूटे गए सोने के गहनों को गुंटो से बचाकर उसे वापस दिलवाता है।इस केस को सुलझाते हुए ही चुलबुल का सामना एक बड़े माफिया बाली (सुदीप किच्चा) से होता है। जिसको देखकर चुलबुल के अतीत के घाव ताजा हो जाते हैं। अब जब बाली एक बार फिर से उसकी जिंदगी में आ गया है को वह अपने फर्ज और परिवार की रक्षा में लग जाता है क्योंकि उसके कारण ही एक वक्त पर चुलबुल का सब कुछ छिन गया था।
दरअसल रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) से मिलने से पहले चुलबुल खुशी (सई मांजरेकर) से प्यार करते थे।असल में चुलबुल की मां (डिंपल कपाड़िया) ने खुशी को चुलबुल के भाई मक्खी (अरबाज खान) के लिए पसंद किया था, मगर मक्खी को शादी करने में कोई रुचि नहीं थी। ऐसे में चुलबुल दहेज के खिलाफ जाकर अपनी पत्नी को डॉक्टर बनाने के लिए तैयार है। लेकिन उनके प्यार को किसी की नजर लग जाती है।
बाली की नजर खुशी पर पड़ जाती है और वह खुशी को पाने के लिए उतावला हो जाता है। इसी को लेकर बाली ने चुलबुल के साथ अतीत में कुछ ऐसा किया है कि जिसका हिसाब अब चुलबुल उससे चुकता करेगा। वह बाली से बदला लेगा कि नहीं ये फिल्म देखने के बाद ही पका लगेगा।