लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने अपने 400 कर्मचारियों के लिए उठाया ये बड़ा कदम, 10,000 रुपये का बोनस देकर...

By अमित कुमार | Updated: April 7, 2020 15:33 IST

'हाउसफुल' और 'बागी' जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्‍में बनाने वाली नाडियाडवाला ग्रैंडसन प्रोडक्‍शन कंपनी के मालिक साजिद नाडियाडवाला ने अपने 400 कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देनाडियाडवाला ग्रैंडसन कंपनी में काम करने वाले 400 कर्मचारियों और डेली वेज वर्करों को 10,000 रुपये का बोनस देने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी ने पीएम-केयर्स फंड में डोनेशन दिया था।

लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिहाड़ी मजदूर के अलावा कंपनी में काम करने वाले कई गरीब लोगों के लिए भी गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सरकार अपनी तरफ से ऐसे लोगों की सहायता के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं।  

'हाउसफुल' और 'बागी' जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्‍में बनाने वाली नाडियाडवाला ग्रैंडसन प्रोडक्‍शन कंपनी के मालिक साजिद नाडियाडवाला ने अपने 400 कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन कंपनी में काम करने वाले 400 कर्मचारियों और डेली वेज वर्करों को 10,000 रुपये का बोनस देने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी ने पीएम-केयर्स फंड में डोनेशन दिया था।

अपने आधिकारिक बयान में उन्‍होंने कहा, 'आज जिस दौर से पूरी दुनिया गुजर रही है। ऐसी स्थिति में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह देश के लिए अपना योगदान दें।  पीएम-केयर्स फंड और चीफ मिनिस्‍टर रिलीफ फंड में मेरे कर्मचारी भी पैसे दे सकें, इसलिए हमने उन्हें बोनस देने का फैसला किया है। हमारे यहां काम करने वाले प्रत्‍येक कर्मचारी ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में डोनेशन देने का संकल्‍प लिया है। उनके इस फैसले से हम सब बेहद खुश हैं।'

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच