क्या जल्द मां बनने वाली हैं सागरिका घटगे?, फोटो के बाद सोशल मीडिया पर कयास तेज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 12, 2020 10:27 AM2020-10-12T10:27:37+5:302020-10-12T10:39:10+5:30
सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रही है जिसमें जहीर केक काट रहे हैं और सागरिकता पीछ नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इस बात का ऐलान किया था कि वह मां बनने वाली हैं। इसके बार से अनुष्का बेबी बंप के साथ की फोटो भी काफी शेयर कर रही हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस सागरिकता घटगे भी मां बनने वाली हैं। हाल ही में सागरिकता के पति और क्रिकेटर जहीर खान ने अपना जन्मदिन मनाया है।
इस मौके पर उनकी वाइफ और सागरिका घटगे ने बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं। अब खबर आ रही है कि शायद सागरिका प्रेगनेंट हैं और जल्द ही यह कपल अपने पहले बच्चे के पैरंट्स बनने वाले हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सागरिका प्रेगनेंट हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रही है जिसमें जहीर केक काट रहे हैं और सागरिकता पीछ नजर आ रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने ढीले ढीले कपड़े पहने हैं। जिसके बाद से लगातार कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं।
जहीर खान और सागरिका घटगे ने साल 2017 में शादी की थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि जहीर और सागरिका के कुछ फ्रेंड्स ने यह खबर कन्फर्म की है कि जल्द ही यह कपल पैरंट्स बनने वाला है। हालांकि जहीर या सागरिका की तरफ से इस खबर पर अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है। अब फैंस को इस बात का इंतजार है कि दोनों अब गुड न्यूज उनको देते हैं।