लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने बताया- 6 महीनों से थे डिप्रेशन के शिकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 15:16 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के अपने घर में सुसाइड कर ली है और वह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटके पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है।34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। सुशांत के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वो पिछले छह महीने से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आए थे।

27 दिसंबर के बाद से ट्विटर-फेसबुक से थे गायब

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 25 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद से ही सुशांत अपने घर में अकेले रह रहे थे। सुशांत फेसबुक और ट्विटर पर 27 दिसंबर के बाद एक्टिव नहीं थे, जबकि इंस्टाग्राम पर आखिरी बार उन्होंने 3 जून को अपनी मां की फोटो शेयर की थी।

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

एमएस धोनी की बायोपिक से मिली पहचान

सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

 

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस