RRR भारत की दूसरी सर्वाधिक कमाई करनेवाली फिल्म बनी, 1 हफ्ते में दुनियाभर में कमाए 710 करोड़, जानिए भारत की कमाई

By अनिल शर्मा | Published: April 2, 2022 08:04 AM2022-04-02T08:04:07+5:302022-04-02T09:06:58+5:30

आरआरआर ने दूसरे शुक्रवार को 13 करोड़ की कमाई की। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है। और यह बाहुबली 2 के बाद कमाई के मामले में दूसरी बड़ी फिल्म बन चुकी है।

RRR becomes India second highest grossing film earns 500 crore in 1 week worldwide 710cr | RRR भारत की दूसरी सर्वाधिक कमाई करनेवाली फिल्म बनी, 1 हफ्ते में दुनियाभर में कमाए 710 करोड़, जानिए भारत की कमाई

RRR भारत की दूसरी सर्वाधिक कमाई करनेवाली फिल्म बनी, 1 हफ्ते में दुनियाभर में कमाए 710 करोड़, जानिए भारत की कमाई

Highlightsजूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया हैफिल्म ने दुनियाभर में 710 करोड़ की कमाई की है जबकि भारत में इसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है

मुंबईः एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा, आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर वैश्विक कमाई के साथ इतिहास रच दिया है। 'आरआरआर' ने रिलीज के पहले हफ्ते में दुनियाभर में 710 करोड़ की कमाई की है। वहीं फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 560 करोड़ रुपए की कमाई की जिससे यह भारत में अब तक दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

आरआरआर की लड़ाई सिर्फ बाहुबली 2 से है। बाहुबली ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 1,000 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। आरआरआर ने विदेशी बेल्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसने एक हफ्ते में लगभग 21 मिलियन डॉलर (160 करोड़ रुपये) की कमाई की है। फिल्म ने दक्षिण में अच्छा व्यवसाय किया है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आरआरआर ने ज्यादा संग्रह किया। दोनों राज्यों में इसने 250 करोड़ की कमाई की, जबकि हिंदी वर्जन ने एक हफ्ते में कुल 154 करोड़ कमाए। कर्नाटक और तमिलनाडु में  100 करोड़ तो बाकी बाजारों में कुल 50 करोड़ की कमाई की। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 13 करोड़ का कलेक्शन किया।

बकौल तरण आदर्श, 'आरआरआर' ने दुनियाभर में 710 करोड़ की कमाई की है। गौरतलब है, 'बाहुबली 2: द कंक्लूज़न' ने 1,000 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

Web Title: RRR becomes India second highest grossing film earns 500 crore in 1 week worldwide 710cr

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे