Holi के मौके पर ऋषि कपूर ने दी इस अंदाज में बधाई, बोले- कोरोनावायरस से...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 10, 2020 09:37 AM2020-03-10T09:37:25+5:302020-03-10T09:37:25+5:30
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने होली (Holi 2020) के खास मौके पर ट्वीट कर फैंस को बधाई दी है, उन्होंने त्योहार पर अपने बचपन की तस्वीर साझा की है
होली का त्योहार इस साल 10 मार्च को मनाया जा रहा है। ये रंगों का त्योहार खुशियों से भरा होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। हर कोई इस त्योहार में खुशी में झूम जाता है। ऐसे में ये खास दिन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी बहुत खास होता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने अपने ही अंदाज में होली की शुभकामनाएं दी है।
ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। ऐसे में होली के मौके बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने भी ट्वीट कर फैंस को बधाई दी है। उन्होंने त्योहार पर अपने बचपन की तस्वीर साझा की है।
ऋषि कपूर ने ट्वीट करके होली की शुभकामनाएं दी हैं। होली (Holi 2020) के त्योहार पर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने सबको बधाइयां देते हुए लिखा, "एक युवा बच्चे की तरफ से आप सभी को सुरक्षित और खुशियों वाली होली की शुभकामनाएं। कोरोनावायरस से सावधान रहें।
A young Brat wishes a safe and a happy Holi to all. Be careful of the Carona Virus. pic.twitter.com/2jEqbHJWob
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 9, 2020
ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर हर एक समसामयिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म द बॉडी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी।