अपनी मां कृष्णा कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए ऋषि कपूर, जानिए क्या है कारण
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 1, 2018 07:08 PM2018-10-01T19:08:37+5:302018-10-01T19:19:32+5:30
ऐसे तो पूरा कपूर परिवार एक साथ अंतिम यात्रा में शामिल हुआ सिवाए बेटे ऋषि कपूर के।
सिनेजगत के शोमैन यानि राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक सोमवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सास ली है। ऐसे में बेटे ऋषि मां के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाए हैं। कृष्णा कपूर का नम आखों के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है लेकिन कृष्णा के बेटे ऋषि कपूर उन्हें अंतिम विदाई देने मुंबई नहीं आ पाए।
ऐसे तो पूरा कपूर परिवार एक साथ अंतिम यात्रा में शामिल हुआ सिवाए बेटे ऋषि कपूर के। दरअसल ऋषि हाल में अपने इलाज के लिए विदेश गए थे। इसी कारण से वह मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए हैं।
विदेश जाने से पहले ऋषि ने कहा था कि चार दशक से अधिक वक्त तक मनोरंजन उद्योग में लगातार काम में जुटे रहने के कारण ‘थकान’ हो जाती है जिसकी जांच कराना जरूरी है। कपूर ने लिखा कि कुछ इलाज कराने के लिए अमेरिका जाने को वह काम से कुछ समय के लिए अवकाश ले रहे हैं।वह 45 साल से अधिक वक्त से फिल्मों में काम कर रहे हैं। लगातार काम में जुटे रहने से ‘थकान’ होना स्वाभाविक बात है।
फिल्म ‘मुल्क’ के कलाकार ने अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे चिंता ना करें या अनावश्यक रूप से अटकलें ना लगायें। उन्होंने कहा है कि आप लोगों का प्रेम और शुभकामनायें साथ है और वह जल्द ही वापस लौटेंगे।