Happy Birthday Rishi Kapoor: जब अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

By वैशाली कुमारी | Published: September 4, 2021 04:44 PM2021-09-04T16:44:09+5:302021-09-04T16:49:19+5:30

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी पहली बार फिल्म 'जहरीला इंसान' में दिखाई दी थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। इस फिल्म में ऋषि और नीतू की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

Rishi Kapoor and Neetu Singh fainted in their own marriage | Happy Birthday Rishi Kapoor: जब अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

ऋषि कपूर और नीतू सिंह

Highlightsऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी सीने जगत कि मशहूर और भव्य शादियों में थीऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी पहली बार फिल्म 'जहरीला इंसान' में दिखाई दी थी

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनियां में नहीं रहें लेकिन आज भी वो अपने फैंस के बीच एक शानदार शख्शियत के रूप में जिंदा हैं।

ऋषि कपूर जितने शानदार अभिनेता थे उतना ही शानदार था उनका व्यक्तित्व। आज हम उन्हीं की जिंदगी का एक बहुत रोचक किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह दोनों अपनी शादी के ठीक पहले बेहोश हो गए थे। ऐसा क्या हुआ था चलिए जानते हैं।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेवरेट जोड़ी में से एक थी, दोनों ने लव मैरिज की और पूरे जीवन उसे प्यार से जिया। आज हम लाए हैं उनके शादी से जुड़ी एक रोचक बात जिसे नीतू सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया।

ऋषि कपूर बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर के बेटे थे, कपूर खानदान से होने की वजह से अभिनय से जुड़े रहे और बचपन से ही पिता के साथ सेट पर आना जाना लगा रहा। कई फिल्मों बतौर चाइल्ड एक्टर भी काम किया, मगर हीरो के रूप में पहचान मिली बॉबी से। इनकी फिल्म बॉबी तब इतनी सुपरहिट हुई कि लोग कई कई बार इसे देखने सिमेना जाया करते थे।

नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी पहली बार फिल्म 'जहरीला इंसान' में दिखाई दी थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। इस फिल्म में ऋषि और नीतू की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। दोनों ने एक साथ कई फिल्में की। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। ये बात जब राजकपूर तक पहुंची तो उन्होने ऋषि कपूर से इस बारें पूछा। राजकपूर ने कहा कि अगर तुम नीतू को पसंद करते हो तो उनसे शादी कर लो।

अपनी ही शादी में बेहोश हुए दोनों

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी सीने जगत कि मशहूर और भव्य शादियों में थी। शादी में इतने मेहमानों को देखकर ऋषि कपूर इतना घबरा गए की जब वे घोड़ी पर सवार होने जा रहे थे तभी उन्हें चक्कर आ गया। इसके बाद  लोगों ने उन्हें संभाला। दूसरी तरफ नीतू सिंह भारी भरकम लहंगा संभालते हुए इतना थक गईं कि वो भी बेहोश हो गईं थी। इस किस्से को नीतू सिंह ने इंटरव्यू के दौरान साझा किया जिसके बाद उनके फैंस हैरान रह गए।

Web Title: Rishi Kapoor and Neetu Singh fainted in their own marriage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे