इलाज के बाद इस महीने में भारत लौटेंगे ऋषि कपूर? जानें पूरी डीटेल यहां
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 8, 2019 11:39 AM2019-06-08T11:39:20+5:302019-06-08T11:40:24+5:30
खबर के मुताबिक ऋषि नीतू कपूर के साथ सितंबर के महीने में भारत वापस आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह जल्द ही घर लौट सकते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। हर कोई ऋषि के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। अब वह जल्द ठीक होकर देश वापस आ सकते हैं।
इस दौरान ऋषि से मिलने दीपिका पादुकोण, आमिर खान, आलिया भट्ट,शाहरुख खान, करण जौहर और विक्की कौशल जैसे कई स्टार्स पहुंचे। नीतू कपूर समय-समय पर ऋषि के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती फैंस को बताती हैं कि ऋषि ठीक हैं। अब खबर आ रही है कि एक्टर जल्द देश वापस आने वाले हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ऋषि नीतू कपूर के साथ सितंबर के महीने में भारत वापस आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह जल्द ही घर लौट सकते हैं। ये फैंस के लिए काफी खुशी की बात है कि वह देश वापस आ रहे हैं।
ऋषि की सेहत पर हाल ही में रणबीर कपूर ने कहा था कि ऋषि फिल्मों में भी वापसी करना चाहते हैं। वहीं, इससे पहले खबरे आईं थी कि ऋषि देश वापस आते ही सबसे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी फिक्स करेंगे