Rishi Kapoor Health: ऋषि कपूर को अब मुंबई में कराना पड़ा भर्ती, बुखार है कारण

By भाषा | Published: February 6, 2020 01:03 PM2020-02-06T13:03:44+5:302020-02-06T13:03:44+5:30

खबर है कि दिल्ली के बाद अब ऋषि कपूर को मुंबई में एडमिट कराना पड़ा है। जी हां, दिल्ली के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 67 साल के ऋषि कपूर को बुधवार शाम फिर से भर्ती कराया गया है।

rishi kapoor again hospitalized in mumbai | Rishi Kapoor Health: ऋषि कपूर को अब मुंबई में कराना पड़ा भर्ती, बुखार है कारण

Rishi Kapoor Health: ऋषि कपूर को अब मुंबई में कराना पड़ा भर्ती, बुखार है कारण

Highlightsअभिनेता ऋषि कपूर को वायरल बुखार के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि 67 वर्षीय अभिनेता को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया

अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर को वायरल बुखार के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले सप्ताह उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी। कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि 67 वर्षीय अभिनेता को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसी दिन अभिनेता ने टि्वटर पर कहा था कि वह घर वापस आ गए हैं और उनकी तबीयत ‘‘ठीक’’ है। सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उन्हें वायरल बुखार के कारण दो दिन पहले दक्षिण मुंबई में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।’’ अभिनेता करीब एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद गत वर्ष सितंबर में भारत लौटे थे।

ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बीमारी के लौट आने की अटकलों के बारे में कपूर ने सोमवार को टि्वटर पर स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘प्रिय परिजनों, दोस्तों, दुश्मनों और शुभचिंतकों, मेरे स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता से अभिभूत हूं। शुक्रिया...। मैं पिछले 18 दिन से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था। मुझे संक्रमण हो गया था, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘मुझे हल्का बुखार था, डॉक्टरों को लगा कि निमोनिया हो सकता था। इसका इलाज कर लिया गया है। लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। मैं उन सभी खबरों पर विराम लगाना चाहूंगा और आप सभी का मनोरंजन करने और आपसे प्यार करने को उत्सुक हूं। मैं अब मुम्बई में हूं।’’ अभिनेता ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ के रीमेक में नजर आने की घोषणा की थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

Web Title: rishi kapoor again hospitalized in mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे