लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई लगातार चौथे दिन रिया चक्रवर्ती से कर रही पूछताछ, भाई के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची एक्ट्रेस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 31, 2020 15:25 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती सोमवार को पूछताछ के लिए भाई के साथ गेस्ट हाउस पहुंचीं हैं

Open in App
ठळक मुद्दे रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती मुंबई के सांताक्रूज में स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं।रिया से चौथे दिन सीबीआई पूछताछ करेगी

 सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सोमवार को लगातार चौथे दिन सीबीआई की पूछताछ में शामिल होने के लिए डीआरडीओ के अतिथिगृह पहुंचीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रिया पर 34 वर्षीय सुशांत को निधन के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय रिया सुबह करीब 11 बजे अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ सांताक्रूज के कलीना स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचीं।

उनकी कार के साथ ही उनकी सुरक्षा में लगा मुंबई पुलिस का वाहन भी पहुंचा। इसी अतिथि गृह में सीबीआई का जांच दल रूका हुआ है। अधिकारी ने बताया कि राजपूत के खानसामा नीरज सिंह भी सुबह यहां पहुंचे थे।

रविवार को सीबीआई के दल ने रिया चक्रवर्ती से करीब नौ घंटे पूछताछ की थी, शनिवार को सात घंटे और शुक्रवार को करीब दस घंटे पूछताछ की थी। शौविक से सीबीआई बृहस्पतिवार से पूछताछ कर रही है। इस मामले में इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी रिया से पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय भी धन शोधन के मामले में अभिनेत्री से पूछताछ कर चुका है। 

सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके लिए मोदी गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं।सुशांत सिंह राजपूत का रसोइया नीरज सिंह पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस पहुंच गया है। इससे पहले भी सीबीआई नीरज से पूछताछ कर चुकी है। रसोइये का दावा है कि मौत वाले दिन उसने अभिनेता को जूस दिया था।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रविवार को पूछताछ के दौरान रिया का सीबीआई अधिकारियों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं था। अधिकारियों ने जब रिया से ड्रग्स को लेकर सवाल किए तो वह भड़क गईं और गुस्सा करने लगीं।'

खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने सीबीआई के सामने ड्रग्स की चैट को स्वीकार कर लिया है। रिया के ड्रग्स चैट को स्वीकारने की खबरों पर एक्ट्रेस के वकील सतीश मानशिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत में केवल जांच करने वाली एजेंसियों के आधिकारिक बयान को ही मानेंगे।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस