सामने आई रिया चक्रवर्ती की ट्रैवल डीटेल, एक्ट्रेस ने एक ही महीने में किया सात देशों का टूर
By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2020 15:06 IST2020-08-13T15:06:50+5:302020-08-13T15:06:50+5:30
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की ट्रैवल डीटेल सामने आई है। इसके अनुसार, रिया ने एक महीने के दौरान 7 विदेश यात्राएं की हैं।

सामने आई रिया चक्रवर्ती की ट्रैवल डीटेल, एक्ट्रेस ने एक ही महीने में किया सात देशों का टूर
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस की जांच जारी है। ऐसे में दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की ट्रैवल डीटेल सामने आई है। खबरों की मानें तो रिया ने एक महीने के दौरान 7 विदेश यात्राएं की हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि रिया गोवा और महाराष्ट्र की ट्रिप अक्सर किया करती थीं।
टाइम्स नाउ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रिया चक्रवर्ती ने 10 अगस्त 2019 से लेकर 25 फरवरी 2020 के बीच कई विदेशी टूर किए, जिसमें फ्रांस, ऑस्ट्रिया, यूएई और स्विटजरलैंड जैसी जगहों का नाम शामिल है। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि रिया ने एक महीने में 7 देशों का टूर किया था। साथ ही, ये भी बताया गया है कि वो महाराष्ट्र के कुछ जगहों के अलावा गोवा भी घूमने गई थीं।
बता दें, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग दो महीने हो रहे हैं। मगर अभी भी फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।

