सुशांत सिंह के बर्थडे पर रिया ने दोनों के अफेयर पर लगाई मुहर, प्यारी सी फोटो शेयर करके किया विश
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2020 13:15 IST2020-01-21T13:15:08+5:302020-01-21T13:15:08+5:30
सुशांत अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खासा चर्चा में रहते हैं। अंकिता लोखंडे लेकर सारा अली खान तक सुशांत का कई एक्ट्रेस से अफेयर रह चुका है।

सुशांत सिंह के बर्थडे पर रिया ने दोनों के अफेयर पर लगाई मुहर, प्यारी सी फोटो शेयर करके किया विश
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस और सेलेब्स के बीच एक खास पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। सुशांत सिंह को आखिरी बार ड्राइव में देखा गया है। आज इस एक्टर का जन्मदिन है। ऐसे में हर कोई इस एक्टर को इस खास दिन पर शुभकामनाएं दे रहा है। ऐसे में किसी खास ने भी सुशांत को बर्थडे विश किया है।
सुशांत अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खासा चर्चा में रहते हैं। अंकिता लोखंडे लेकर सारा अली खान तक सुशांत का कई एक्ट्रेस से अफेयर रह चुका है। अब सुशांत का इन दिनों जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से अफेयर चल रहा है। ऐसे में रिया ने आज सुशांत को सार्वजनिक रूप से बर्थडे विश किया है।
आज सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया ने बहुत ही स्पेशल तरीके से ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में सुशांत और रिया साथ में नजर आ रहे हैं।
Happy birthday to the most beautiful ” supermassive black hole “ that is known to mankind !
— Rhea Chakraborty (@Tweet2Rhea) January 21, 2020
Shine on you crazy diamond @itsSSR 💕💥❤️🌈⭐️🍭💜🧡 #boywithagoldenheart#rhealitypic.twitter.com/jtHkbS3zbs
रिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'सबसे खूबसूरत "सुपरमैसिव ब्लैक होल" को जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा एक हीरे की तरह चमकते रहो।' ये फोटो रिया के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।
तस्वीर की बात करें तो सुशांत और रिया पार्क में पड़ी एक बेंच में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रिया का एक हाथ सुशांत के कंधो में है। वहीं सुशांत प्यार भरी निगाहों से रिया को निहारते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सुशांत के जन्मदिन पर रिया ने ऑफीशयली इस बात पर मुहर लगा दी है कि दोनों इन दिनों रिलेशनशिप में हैं।
फोटो में रिया ने व्हाइट कलर के टॉप के साथ ब्लू कलर का डेनिम पहना हुआ है। इस सिंपल लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर सुशांत ब्लू टीशर्ट के साथ जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं।