लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तारी के अलावा अपनी टी-शर्ट की वजह से भी चर्चा में आईं रिया चक्रवर्ती, जानिए इसमें ऐसा क्या लिखा है जो बटोर रही है सुर्खियां

By अमित कुमार | Updated: September 8, 2020 18:12 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत मौत के बाद से ही रिया लगातार सवालों के घेरे में थी।

Open in App
ठळक मुद्देरिया ने जो टी-शर्ट पहना था उस पर कुछ ऐसा लिखा था जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रिया की टीशर्ट पर लिखे यह शब्द सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लोग इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। रिया चक्रवर्ती NCB के दफ्तर में पूछताछ के लिए आज तीसरे दिन पहुंची थी। तीसरे दिन पूछताछ के दौरान ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। रिया चक्रवर्ती इस दौरान एक और कारण की वजह से सुर्खियों में आ गईं थी। दरअसल, रिया ने जो टी-शर्ट पहना था उस पर कुछ ऐसा लिखा था जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 

रिया चक्रवर्ती की ब्लैक टी-शर्ट में एक मैसेज लिखा था। इस टी-शर्ट पर लिखा हुआ था, "गुलाब लाल होते हैं, वॉयलेट्स नीले होते हैं, आओ मैं और तुम मिलकर पितृसत्ता को ध्वस्त करते हैं।" रिया की टीशर्ट पर लिखे यह शब्द सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लोग इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। रिया इस टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस और ब्लैक शर्ग पहन रखी थी। 

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बिहार के DGP ने कही यह बात

रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार उनसे सवाल-जवाब कर रही थी। वहीं रिया की गिरफ्तारी पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि यह सुशांत को न्याय दिलाने की तरफ पहला कदम है। उन्होंने कहा कि सबूत मिलने के बाद ही रिया की गिरफ्तारी हुई है। रिया अब पूरी तरह एक्सपोज हो गईं हैं कि उनका ड्रग्स माफिया के साथ संपर्क था। 

रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान भी आया सामने

रिया चक्रवर्ती के वकील ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर कहा कि एक्ट्रेस का गुनाह सिर्फ इतना था कि वो एक ड्रग्स एडिक्ट लड़के से प्यार करती थी। उन्होंने कहा कि तीन जांच एजेंसियां एक महिला के पीछे पड़े हैं बस इसलिए क्योंकि वह महिला एक ड्रग्स एडिक्ट से प्यार करती थी सुशांत मानसिक स्थिति की वजह से खुदकुशी की। सतीश मानेशिंदे पहले सुशांत की मौत की वजह डिप्रेशन ही बताते रहे हैं। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच