लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह केस में आज CBI करेगी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, थोड़ी देर में होंगी हाजिर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2020 10:28 IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को तलब किया है, रिया को पूछताछ के लिए आज बुलाया गया है

Open in App
ठळक मुद्देरिया से अब आज सीबीआई पूछताछ करेगीसुशांत केस में रिया सबसे ज्यादा शक के घेरे में हैं

सुशांत सिंह राजपूत के  निधन के बाद से लगातार  शक के घेरे में रिया चक्रवर्ती हैं। रिया पर ईडी के बाद अब सीबीआई अपना शिकंजा कसने वाली है। रिया की कई व्हाट्सअप चैप भी सामने आई हैं जो उनको शक के घेरे में ला रही हैं। रिया चक्रवर्ती को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है, जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही है। अब सीबीआई रिया से पूछताछ करेगी।

 सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने, उनके पैसे लेने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने अपनी जांच शुरू की। इसकी जांच बिहार में अभिनेता के परिवार द्वारा दायर प्रथम सूचना रिपोर्ट या एफआईआर पर आधारित है, जिसमें रिया चक्रवर्ती, उनके माता-पिता और भाई  शामिल हैं। एनडीटीवी की खबर के अनुसार आज सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी।

 रिया को पूछताछ के लिए आज बुलाया गया है। इससे पहले रिया के भाई सौविक से सीबीआई ने मैराथन पूछताछ की थी। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के पिता से भी कई घंटे तक पूछताछ की थी।रिया चक्रवर्ती के पिता और भाई से जांचकर्ताओं ने पूछताछ की और सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट-मेट सिद्धार्थ पिठानी से सात दिनों के लिए पूछताछ की गई।कल रिया के भाई सौविक से 14 घंटे पूछताछ हुई

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या से मौत बताया और जांच शुरू कर दी कि क्या यह फिल्म बिरादरी में कथित भाई-भतीजावाद, गुटबाजी और विषाक्त प्रतिद्वंद्विता से जुड़ा था।

रिया को सुशांत की बहन का जवाब

श्वेता ने रिया को जवाब एक सबूत के साथ दिया है। श्वेता सिंह ने अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर अपनी बात के सबूत के तौर पर एक तस्वीर भी शेयर की है। यह तस्वीर उनकी फ्लाइट टिकट की है। जब वह इसी साल अपने भाई से मिलने आईं थीं।

इसके साथ ही श्वेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि रिया ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हम अपने भाई को प्यार नहीं करते!! सही है, इसलिए मैं जनवरी में अमेरिका से भारत आई थी क्योंकि जैसे ही मुझे पता चला की भाई चंडीगढ़ जा रहा है और वह ठीक नहीं है। मैंने अपना बिजनेस बंद किया और अपने बच्चों को छोड़ा! इससे भी दुख की बात यह थी कि जब मैं वहां पहुंची अपने भाई से मिल भी नहीं पाई. भाई पहले ही चंडीगढ़ से चला गया था क्योंकि रिया के लगातार कॉल आ रहे थे और कुछ काम की वजह से।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसीबीआईसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस