लाइव न्यूज़ :

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया ने आखिरकार बयां किया अपना दर्द, कहा- तुम्हें खोए हुए 30 दिन हो गए, लेकिन प्यार जिंदगी भर रहेगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2020 11:41 IST

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की जांच का सामना कर चुकी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक्टर के साथ की फोटो शेयर की है

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ की खूबसूरत फोटो शेयर की हैंफोटो शेयर करते हुए रिया ने बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के ठीक एक महीने बाद एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपनी व्हाट्सअप की प्रोफाइल फोटो बदल दी है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद से लगातार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब रिया ने सुशांत के साथ की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया एक महीने से सोशल मीडिया से दूर है और न ही उन्होंने किसी भी प्रकार के आरोपों का कोई जवाब दिया, लेकिन एक महीने बाद रिया ने सुशांत को खोने का दर्द बयान किया और तस्वीरों के साथ अपनी दिल की बात साझा की है।

रिया की पोस्ट में दिखा दर्द

सुशांत के साथ मस्ती भरे मूड की दो फोटो शेयर करते हुए रिया ने लिखा- "अभी भी अपने इमोशन्स से जूझ रही हूं। मेरे दिल में कभी न भर पाने वाला एक खालीपन है। तुम ही थे जिसने मुझे प्यार, उस की ताकत पर विश्वास  दिलाया। तुमने मुझे सिखाया कि कैसे एक सरल सा मैथ्स का फॉर्मूला जीवन के अर्थ को समझा सकता है और मैं तुमसे वादा करती हूं कि मुझे तुमसे ही हर दिन सीखते रहना है। मैं कभी भी तुम्हारे साथ यहां नहीं आऊंगी।

मुझे पता है कि तुम अब और अधिक शांति वाली जगह में हो। चांद, तारे, आकाशगंगाएँ खुली बांहों के साथ तुम जैसे सबसे बड़े फिजिसिस्ट का स्वागत करेंगे। संवेदना और खुशियों से भरे आकाश में अब तुम एक चमकते सितारे हो। मैं अपने शूटिंग स्टार का इंतजार करूंगी प्रतीक्षा करूंगी जो तुम्हें मुझ तक वापस लाने की मेरी दुआ कुबूल कर सके। 

दुनिया ने देखा है तुम सबसे अच्छे इंसान थे। मेरे शब्द हमारे प्यार को बता पाने के काबिल नहीं हैं। और मुझे लगता है कि तुम सच में इसका मतलब जानते थे जब तुमने कहा था कि यह हम दोनों से परे है। तुम खुले दिल से सबको पसंद करते थे, और अब तुमने मुझे दिखा दिया है कि हमारा प्यार वास्तव में सच में बढ़ता ही जा रहा है।

शांति से रहो सुशी। तुम्हें खोए हुए 30 दिन बीत गए, लेकिन प्यार करने का एक पूरा जीवन बाकी है... हमेशा मुझसे जुड़े रहना। अनंत की ओर, और उसके बाद भी।

सुशांत के साथ की डीपी लगाई

सुशांत के निधन के बाद से रिया सोशल मीडिया से गायब हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने व्हाट्सअप की डीपी बदल ली है। फोटो में रिया और सुशांत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। फोटो सेल्फी लग रही है। जिसमें सुशांत रिया के चेहरे पर अपना चेहरा रखे नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस