लाइव न्यूज़ :

रिया के जिंदगी में आने के बाद काफी डल हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत, गायब हो गई थी चेहरे की मुस्कान

By अमित कुमार | Updated: August 9, 2020 12:47 IST

रिया चक्रवर्ती पर आरोपों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। सुशांत के परिवार और दोस्त के अलावा अब एक्टर के पुराने स्टाफ भी रिया को लेकर कई बातों का जिक्र कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की पीए रहे अंकिता आचार्या ने भी रिया को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया था।सुशांत के पूर्व असिस्टेंट सबीर अहमद ने भी रिया को लेकर कई खुलासे किए हैं। ऐसे आरोप भी हैं कि सुशांत को दोस्तों और करीबियों से दूर कर रिया उन्हें अपने वश में करने की कोशिश कर रही थीं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार उन्हें लेकर उनके करीबी अपनी बात रख रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। रिया चक्रवर्ती के सुशांत के जीवन में आगमन के बाद से ही एक्टर की लाइफ में कई बदलाव होने लगे। ऐसे आरोप भी हैं कि सुशांत को दोस्तों और करीबियों से दूर कर रिया उन्हें अपने वश में करने की कोशिश कर रही थीं।

सुशांत के पूर्व असिस्टेंट सबीर अहमद ने भी रिया को लेकर कई खुलासे किए हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में साबिर ने बताया कि रिया ने सुशांत को लोगों की पहुंच से दूर कर दिया था और उनका पुराना स्टाफ निकाल दिया था। सबीर के मुताबिक नए स्टाफ को सुशांत के पास जाने की अनुमति नहीं थी। घर का सारा काम-काज रिया की देख-रेख में ही होता था।  

हंसना भूल गए थे सुशांत सिंह राजपूत

इससे पहले सुशांत की पीए रहे अंकिता आचार्या ने भी रिया को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि रिया के साथ रहने के बाद सुशांत काफी डल हो गए थे। सुशांत के चेहरे से मुस्कान गायब हो गई थी। इतना ही नहीं सुशांत को डार्क सर्कल्स हो गए थे और उनके लिप्स ब्लैक हो गए थे। रिया चक्रवर्ती सुशांत की लाइफ में जरूर कुछ ऐसा कर रही थी जो गलत था। 

सुशांत के पिता ने लगाया रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने 27 पन्नों के अपने जवाबी हलफनामे में रिया की याचिका का विरोध किया और कहा कि एक्ट्रेस ने ही एक बार ट्वीट करके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले में सीबीआई जांच का आदेश देने की गुहार लगाई थी। रिया ने राजपूत के पिता द्वारा दर्ज प्राथमिकी को न्यायिक क्षेत्र के आधार पर पटना से मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। प्राथमिकी में रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच