लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: ड्रग्स कनेक्शन में कई फिल्मी हस्तियों के नाम आए सामने, NCB ने तैयार की 25 सितारों की लिस्ट, जल्द भेजा जाएगा समन

By अमित कुमार | Updated: September 8, 2020 15:41 IST

रिया के मुताबिक कोई नहीं जानता था कि सुशांत ड्रग्स में इतना ज्यादा इंवॉल्व हो चुके हैं। इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पिछले तीन दिन से लगातार एनसीबी के सवालों का जवाब देने का काम कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में ड्रग्स का सेवन करने वाले कई फिल्मी सितारों का भी खुलासा किया है।एनसीबी की टीम ने अभी इन नामों का खुलासा नहीं किया है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर चल रही जांच में एक के बाद एक कई राज से पर्दा हट रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एंट्री के बाद से एक्टर के केस में कई अहम खुलासे हुए हैं। सुशांत केस की मुख्य आरोपी माने जाने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पिछले तीन दिन से लगातार एनसीबी के सवालों का जवाब देने का काम कर रही हैं। 

रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में ड्रग्स का सेवन करने वाले कई फिल्मी सितारों का भी खुलासा किया है। जिस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कार्यवाई करेगा। इसके तहत बॉलीवुड के कई नामी चेहरे के पास नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से समन भेजा जा सकता है। एनसीबी की टीम ने अभी इन नामों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लिस्ट के मुताबिक 15 ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं जिन्हें समन भेजा जाना है। 

ड्रग्स के साये में फंसता जा रहा बॉलीवुड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को पूछताछ में बताया है कि वह गांजा के साथ-साथ कुछ कैमिकल्स भी लेती थीं। साथ ही सुशांत की फिल्मों के सेट पर ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। एनसीबी ने इस पूछताछ के बाद सभी 20-25 फिल्मी सितारों पर कार्यवाई करने का फैसला कर लिया है। एनसीबी जल्द ही नाम लिए गए लोगों को पूछताछ के लिए बुलाएगा।

 रिया चक्रवर्ती लगातार तीसरे दिन एनसीबी के समक्ष पेश हुईं

रिया चक्रवर्ती लगातार तीसरे दिन मंगलवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स के मामले में पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं। रिया करीब साढ़े 10 बजे कार से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय पहुंची। इस दौरान मुंबई पुलिस का वाहन उनकी सुरक्षा के लिए कार के साथ-साथ चल रहा था। उल्लेखनीय है कि एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच